स्पा सेंटर की आड़ में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची रायपुर पुलिस,15 ग्राम ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार, बड़े खुलासे की संभावना

Drug racket operating under the guise of a spa center busted; Raipur police posed as customers, arrested three young women with 15 grams of drugs; possibility of major revelations.

स्पा सेंटर की आड़ में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची रायपुर पुलिस,15 ग्राम ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार, बड़े खुलासे की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. इसके अलावा पुलिस ने तीन युवतियों को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 15 ग्राम ड्रग्स भी बरामद किया गया है. इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर की आड़ में नशे का कारोबार संचालित किये जाने की आशंका कॉम लेकर जांच की जा रही है. यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवतियों के पास नशीला पदार्थ बेचने की खबर मिली थी. इस खबर की पुष्टि करने के बाद टीम ने मामले में कार्रवाई करने की प्लान बनाई. इसके बाद तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
अब टीम मामले में अन्य सोर्स और इससे जुड़े लोगों की छानबीन कर रही है. हमें आशंका हैं कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते है. इस मामले में स्पा सेंटर की आड़ में नशे का कारोबार चलाए जाने का आरोप भी सामने आया है. पुलिस इस संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है.
पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
पुलिस की जांच का दायरा सिर्फ बरामद नशीले पदार्थ तक सीमित नहीं है. यह भी पता लगाया जा सकता है कि युवतियों को ड्रग्स कहां से मिला. इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और क्या इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं. मामले में पुलिस की तरफ से जल्द डिटेल जानकारी और बड़े खुलासे किए जाने की संभावना है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb