शराब के नशे में झगड़ते रहे माता-पिता, पति-पत्नी की लड़ाई में 3 माह के मासूम की चली गई जान, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Drunken parents quarreled, a 3-month-old infant died in a fight between the husband and wife, and the area was filled with grief and anger. Police are investigating.

शराब के नशे में झगड़ते रहे माता-पिता, पति-पत्नी की लड़ाई में 3 माह के मासूम की चली गई जान, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और शराब के नशे ने एक तीन माह के मासूम की जिंदगी छीन ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे. विवाद के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे अपने पास लेटे तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे पर गिर पड़े. दोनों के बच्चे पर गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना में बच्चे की मौत हो गई. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है. इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शराब के नशे में होने वाले घरेलू विवाद किस तरह निर्दोष लोगों, खासकर बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकते हैं. तीन महीने के मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t