महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा : NH-53 पर ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, हवलदार दयासागर की दर्दनाक मौत, महकमे में पसरा मातम

Tragic road accident in Mahasamund: A truck and a motorcycle collided on NH-53, resulting in the tragic death of Constable Dayasagar, and mourning spread across the department.

महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा : NH-53 पर ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, हवलदार दयासागर की दर्दनाक मौत, महकमे में पसरा मातम

महासमुंद : महासमुंद जिले में रविवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के हवलदार दयासागर भोई की जान चली गई. नेशनल हाईवे नंबर 53 पर बल्दीडीह के पास हुए इस हादसे में सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक के नीचे फंस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हवलदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. यह हादसा नेशनल हाइवे नंबर 53 पर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दयासागर भोई थाना बागबाहरा में हवलदार के पद पर तैनात थे. वे किसी काम से बल्दीडीह से सांकरा की तरफ जा रहे थे. तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. बल्कि साथी पुलिसकर्मियों के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है. उनके परिचितों और विभाग के अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए पिथौरा भेजा गया. पुलिस फिलहाल ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. हादसे की वजह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t