रायपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट का एकाउंट हैक कर लाखों की हेराफेरी, बैंक खातों से 4 लाख उड़ाने वाले दो अंतरराज्यीय ठग विशाल और महेश गिरफ्तार
In Raipur, two interstate fraudsters—Vishal and Mahesh—have been arrested for siphoning off ₹4 lakh from bank accounts after hacking a chartered accountant's account.
रायपुर : रायपुर में मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस ने की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल, एक चेकबुक और 2 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु दत्त बघेल निवासी कंचनगंगा फेस-2 डीडी नगर, रायपुर ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. 8 नवम्बर 2025 को दोपहर के समय उनके मोबाइल नंबर पर कई मैसेज आए. जिन्हें पढ़ने के लिए उन्होंने ओपन किया. जिसमे उनके यूको बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने संबंधी मैसेज मिले. 8 नवम्बर 2025 से 10 नवम्बर 2025 के बीच कई किश्तों में उनके बैंक खातों से कुल 3,94,000 की रकम अनधिकृत रूप से निकाल ली गई. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया गया और उनके बैंक खातों से कुल 3,94,000 का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर साइबर धोखाधड़ी की गई.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 186/26 धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आईटी एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना डीडी नगर की संयुक्त टीम का गठन कर तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरु की गई.
टीम के सदस्यों ने घटना के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ की. साथ ही तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों का बारीकी से मुआयना करते हुए आपसी कड़ियों को जोड़कर तकनीकी सबूतों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की लगातार जांच की गई. जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उनकी लोकेशन झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले में मिला.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना डीडी नगर की संयुक्त पुलिस टीम बोकारो (झारखण्ड) रवाना हुई और वहां लगातार कैंप कर तकनीकी सबूतों और स्थानीय स्तर पर मिली खबर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई. टीम द्वारा आरोपी विशाल कुमार सिंह और महेश प्रसाद सिंह को पकड़ा गया. मिले तकनीकी सबूत और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजकर मोबाइल हैक करने और बैंक खातों से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए साइबर ठगी की घटना को अंजाम देना कबूल किया.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 2 नग मोबाइल फोन, 1 नग चेक बुक और नगद रकम 2,000/- जप्त की गई. जप्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूतों का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है. ताकि इस साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क, उसके अन्य सहयोगियों तथा देश के कई राज्यों में उनके द्वारा की गई संभावित साइबर ठगी की घटनाओं के बारे में अहम जानकारी मिल सके. मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही उनके बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों, मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर गिरोह के पुरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
विशाल कुमार सिंग पिता अरविंद कुमार सिंग उम्र 26 साल पता ग्राम कटका, थाना बालीडीह जिला बोकारो झारखण्ड़
महेश प्रसाद सिंग पिता बिगन सिंग उम्र 34 साल पता ग्राम बांधडीह थाना जरीडीह जिला बोकारो झारखण्ड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



