पति के साथ कार में परीक्षा दिलाने जा रही युवती पर अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक उमाशंकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A young woman, who was on her way to take an examination in a car accompanied by her husband, was subjected to indecent remarks; the police have arrested the accused, an auto-rickshaw driver named Umashankar, and sent him to jail.

पति के साथ कार में परीक्षा दिलाने जा रही युवती पर अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक उमाशंकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले ऑटो चालक को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर 2026 को 22 साल की युवती पूंजीपथरा से अपने पति के साथ कार में परीक्षा दिलाने रायगढ़ आई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद शाम करीब 4:50 बजे दोनों अपनी कार से वापस घर जा रहे थे. होटल ट्रिनिटी के पास मुख्य मार्ग पर जाम होने की वजह से उन्होंने अपनी कार रोकी और शीशा नीचे किया. इसी दौरान ऑटो नम्बर CG 13 BC 8268 का चालक उनके वाहन के पास पहुंचा और युवती की ओर इशारा करते हुए अशोभनीय टिप्पणी करने लगा. आरोपी के इस कृत्य से युवती के सम्मान को ठेस पहुंची.
इस मामले में युवती ने लिखित आवेदन देकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 79 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर चालक की पहचान उमाशंकर साहू पिता टीकम साहू उम्र 37 साल निवासी राजीव नगर कोतरारोड, रायगढ़ के रुप में हुई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है.
आरोपी
उमाशंकर साहू पिता टीकम साहू, उम्र 37 साल निवासी राजीव नगर कोतरारोड, रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb