नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उठाई ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग

Municipal Corporation Chairperson Nutan Thakur and the Chhattisgarhia Sarva Samaj have demanded the installation of a grand statue of 'Chhattisgarh Mahtari' (Mother Chhattisgarh) at Transport Nagar Chowk.

नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उठाई ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग

कोरबा : छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की तरफ से सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मांग किया कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति को सम्मान देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए. छत्तीसगढ़ के विभिन्न चौक चौराहों में कई महापुरुषों की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है. ठीक उसी तरह टीपी नगर चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना किया जाए. छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 साल पुरे होने के बावजूद भी किन्हीं राजनेता ने कोरबा के किसी चौक चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना की सुध नहीं लिया. जबकि छत्तीसगढ़ महतारी विभिन्न समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एकता और समृद्धि की परिचायक है.
नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से मांग करता है कि कोरबा के मुख्य चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए. कोरबा के विभिन्न समाज के संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा की मांग और छत्तीसगढ़िया समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित किया जाए.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb