शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, धमतरी शिक्षा विभाग ने लिया सख्त एक्शन, तत्काल प्रभाव से  मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू सस्पेंड

Teacher arrives at school drunk; Dhamtari Education Department takes strict action; Lecturer Narayan Prasad Sahu, posted in Magarlod, suspended with immediate effect.

शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, धमतरी शिक्षा विभाग ने लिया सख्त एक्शन, तत्काल प्रभाव से  मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू सस्पेंड

धमतरी/मगरलोड : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उनके खिलाफ शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी.
जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी से मिली शिकायत और जांच प्रतिवेदन के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबन आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू के खिलाफ विद्यालय में शराब का सेवन कर आने और इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की शिकायत मिली थी.
इसके अलावा वे 1 मार्च से 5 अप्रैल 2026 और 16 जून से 23 जून 2026 तक बिना अनुमति या अवकाश आवेदन के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे. इसके बारे में विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. विभाग के मुताबिक उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. विभाग ने संबंधित शिक्षक के इस कृत्य को पद की गरिमा के विपरीत, नैतिक पतन, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना और निलंबन की कार्रवाई की.
निलंबन अवधि के दौरान व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मगरलोड निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. संबंधित अधिकारी को निलंबन आदेश की तामिली सुनिश्चित करने और आरोप पत्र की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?