एनीकट में मछली पकड़ते बहा युवक, तेज बहाव के चलते रेस्क्यू में दिक्कत, मौके पर टीम मौजूद, शादी के 5 महीने बाद हादसा, इलाके में हड़कंप
Youth swept away while fishing at an anicut; rescue operations hampered by strong currents; a team is present at the scene; the incident occurred five months after his marriage, causing a stir in the area.
महासमुंद : महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा एनीकट में सोमवार दोपहर एक युवक मछली पकड़ने के दौरान तेज पानी के बहाव में बह गया. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद पिता दसरु निषाद उम्र 21 साल सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ रहा था. इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गय.
मौके पर मौजूद तिरथ निषाद ने लकड़ी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन नदी की तेज धार की वजह से वह कामयाब नहीं हो सका. हादसे की खबर मिलते ही तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची. हालांकि नदी में पानी का बहाव और दबाव ज्यादा होने की वजह से टीम फौरन पानी में नहीं उतरी. फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.
परिजनों ने बताया कि रामेश्वर निषाद की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. वह चार बहनों और तीन भाइयों के परिवार में छठे नंबर पर था. हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



