25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, अज्ञात आरोपियों ने ईंट-पत्थर से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A 25-year-old man was brutally murdered by unidentified assailants, pelting him with bricks and stones, creating an atmosphere of terror in the area, and police investigating.
सक्ती/मालखरौद : सक्ती जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या से सनसनी फैल गई है. यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है.
वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर खून के निशान साफ तौर पर हमले की पुष्टि कर रहे हैं. खबर मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



