मोबाइल चलाने से मना करने पर आधी रात 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, देर-रात फोन पर बात कर रही बहन ने टोका तो नदी में कूदी
A 9th-grade student committed suicide at midnight after being told not to use her mobile phone. She jumped into a river when her sister interrupted her while she was on the phone late at night.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की रात करीब 1:30 बजे 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी. जिसे परिजनों ने मना किया. तो गुस्से में दौड़कर नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी. इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे. बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।.घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरुण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं. उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते उम्र 14 साल घर में रात करीब 1:30 बजे तक मोबाइल देख रही थी. जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया.
वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है. अब सो जा. इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई. दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची. चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी. जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे.
इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे. लेकिन वो नहीं रुकी. देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई. जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी.
अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई. उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की.
लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से वो ज्यादा दूर नहीं जा सके. लोगों ने इस घटना की खबर सरकंडा पुलिस को दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए. लेकिन देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका.
मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया. वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई. करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



