झोपड़ी में तोड़फोड़ कर लगाई आग, महिला से 2.5 लाख की अवैध वसूली में नाकाम होने पर दिया वारदात को अंजाम, पार्षद समेत 3 गिरफ्तार

A hut was vandalized and set on fire after failing to extort 2.5 lakh rupees from a woman. 3 people, including a councilor, were arrested.

झोपड़ी में तोड़फोड़ कर लगाई आग, महिला से 2.5 लाख की अवैध वसूली में नाकाम होने पर दिया वारदात को अंजाम, पार्षद समेत 3 गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने झोपड़ी में तोड़फोड़ कके आगजनी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों ने महिला से अवैध वसूली में नाकाम होने पर इस वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है. यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत राहौद गांव में तीन आरोपियों ने एक महिला से ढाई लाख रुपए की अवैध वसूली की कोशिश की. जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उसके झोपड़ी में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राहौद गांव में रहने वाली शीतला बाई रत्नाकर ने 30 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 17 अप्रैल 2025 को अरूण कुमार के जरिए दयाशंकर गोंड से आबादी जमीन को 2 लाख 50 हजार में खरीदा था. जिस पर वो झोपड़ी बनाकर रह रही है. इस जमीन को आबादी जमीन बताते हुए मकान बनाने के एवज में आरोपी नरसिंग गोंड, बनक राम गोंड और भगत गोंड 2 से ढ़ाई लाख रुपए की अवैध मांग कर रहे थे.
वहीं जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने 30 दिसंबर को मकान की दीवार को सब्बल से तोड़ दिया. इतना ही नहीं मकान के अंदर रखे सामान को बाहर फेंककर आग लगा दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इस आगजनी में महिला को करीब 2 लाख रूपए का नुकसान हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों नरसिंग गोंड, बनक राम गोंड और भगत गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t