TVS शोरुम के पास SDOP पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, इलाज जारी, इलाके में मचा हड़कंप, हमलावर युवक-युवती दोनों गिरफ्तार
A senior police officer (SDOP) was fatally stabbed in broad daylight near a TVS showroom. He was treated for his injuries, causing panic in the area. The attackers, both young and young, were arrested.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दंतेवाड़ा में शुक्रवार को सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) तोमेश वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला हो गया. बताया जा रहा है कि पुराने मामले को लेकर विवाद के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना जिला न्यायलय, दंतेवाड़ा से कुछ दूर पर स्थित टीवीएस शो रुम के पास हुई है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के बारे में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे. इस दौरान दुर्ग जिले में चल रहे मामले के आरोपी रविशंकर साहू और रंजिता वर्मा उनसे बात करने के लिए दुर्ग से दंतेवाड़ा आए थे. उन्होंने एसडीओपी को कोर्ट के पास टीवीएस शो रुम के सामने मिलने के लिए बुलाया. बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि मिलने पहुंचे शख्स ने अपने पास रखे चाकू से एसडीओपी पर जानलेवा वार कर दिया.
इस हमले में घायल एसडीओपी को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने आरोपी विशंकर साहू और रंजिता वर्मा निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है, इलाके में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक युवक दुर्ग से सुकमा और फिर दंतेवाड़ा तक SDOP का पीछा क्यों कर रहा था?, क्या यह किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है?, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश, संगठित अपराध या किसी दबाव की कहानी छिपी है? फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स व पिछले रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है.
शहर के बीचों-बीच हुए इस हमले से आम नागरिकों में भी डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं. तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा? सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो रही है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर इस तरह खुलेआम हमला होना पूरे पुलिस महकमे के लिए खतरे की घंटी है. यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं.
दंतेवाड़ा की यह घटना सिर्फ एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि कानून, व्यवस्था और शासन पर सीधा हमला है. अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या-क्या खुलासे होते हैं और इस हमले के पीछे की असल वजह क्या सामने आती है. फिलहाल पूरा जिला एक ही सवाल पूछ रहा है- क्या बस्तर में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि वे अब वर्दी पर भी वार करने से नहीं डरते???
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



