धमतरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, चालक फरार, मृतक की नहीं हो पाई पहचान, हाथ पर “हेमंत गोधना” नाम अंकित, जांच में जुटी पुलिस
A young man died after being hit by an unknown vehicle on the Dhamtari road. The driver fled. The deceased was not identified. The name "Hemant Godhna" was written on his hand. Police are investigating.
धमतरी/नगरी : बुधवार सुबह करीब 5 से 6:00 बजे कर्राघाटी धमतरी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना स्थल की हालत को देखकर स्पष्ट होता है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को ठोकर मारी चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने फौरन 108 एम्बुलेंस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया। इस दौरान थाना नगरी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसके एक हाथ पर “हेमंत गोधना” नाम अंकित पाया गया साथ वहीं हाथ पर “गोंडवाना” का निशान बना हुआ है. इन संकेतों के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर चल रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक बिना रुके फरार हो गया.
थाना नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र इलाके में पूछताछ कर अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि अगर इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो थाना नगरी को खबर करें, जिससे मामले की जांच में मदद मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



