देह व्यापार में धकेलने की कोशिश नाकाम, 1 लाख में बेचने ले जा रहे तस्कर से जीआरपी ने बचाई नाबालिग लड़की की जिंदगी, विकास गिरफ्तार

Attempt to push her into prostitution fails, GRP saves minor girl's life from trafficker trying to sell her for Rs 1 lakh, Vikas arrested

देह व्यापार में धकेलने की कोशिश नाकाम, 1 लाख में बेचने ले जा रहे तस्कर से जीआरपी ने बचाई नाबालिग लड़की की जिंदगी, विकास गिरफ्तार

बिलासपुर : जीआरपी बिलासपुर ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. ओडिशा की रहने वाली 16 साल की नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही थी. जीआरपी की सतर्कता से नाबालिग को बचा लिया गया और मामले का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खोली हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक हीराकुंड एक्सप्रेस से एक युवक 16 साल की लड़की को लेकर उत्तर प्रदेश लेजा रहा था. रास्ते में लड़की ने विरोध करते हुए ट्रेन में चिल्लाना शुरु कर दिया. जिसके बाद यात्रियों ने इसकी खबर जीआरपी को दी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को सुरक्षित उतार लिया.
पूछताछ में सामने आया कि मध्यप्रदेश निवासी विकास नायक नामक युवक लड़की को बेचने के लिए ले जा रहा था. उसने अपने मुंह बोले मामा निराकार रोहिदास उर्फ डिस्को निवासी ओडिशा से सौदा किया था. निराकार ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह एक लड़की की व्यवस्था कर देगा. जिसके बदले विकास ने 1 लाख रुपए देने की बात कही थी. निराकार ने मजदूर वर्ग के परिवार की इस नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया.
लड़की को बताया गया कि वह रिश्तेदारों के घर जा रही है. लेकिन असलियत कुछ और थी. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलने की प्लान बना चुके थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की की सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई गई.
जीआरपी ने पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मामले की पूछताछ 1 नवंबर से जारी थी और अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t