CM साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन, गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

CM Sai inaugurated Prayas Residential School gave best wishes on Ganesh Chaturthi planted trees under Ek Peed Maa Ke Namah campaign

CM साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन, गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं.
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा.
इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम,वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया,अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है. पीएम श्री स्कूल योजना के जरिए शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है. राज्य में 263 स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया.
शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है. यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है. विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर की गई काउंसलिंग पश्चात कुल 96 विद्यार्थियों में 49 बालक एवं 47 बालिकाओं को प्रवेश दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मां के सम्मान में पीपल का पौधा रोपा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया. इस पहल का मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है.
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया.
मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन के लिए 800 से ज्यादा पौधे रोपे.” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया जा रहा है. जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

तमनार को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की. इसके साथ ही छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा, पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की घोषणा, घरघोड़ा कॉलेज में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर कलेक्टर को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंजारी धाम स्मारिका का विमोचन किया. साथ ही उन्होंने बांछा निधि भोय व आई.पी.शर्मा को सम्मानित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘उल्लास साक्षरता अभियान’ का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया.
इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयं सेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं. स्वयं सेवी शिक्षकों का दायित्व अपने-अपने साक्षरता केन्द्र में फिलहाल 10 असाक्षरों को अक्षर ज्ञान से परिचित कराकर साक्षर बनाएंगे.
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्रदेशव्यापी उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया. उन्होंने इस मौके पर अभियान से संबंधित उल्लास पोस्टर, उल्लास गीत, न्यूज़ लेटर और ब्रोसर का भी विमोचन किया. इस दौरान उल्लास कार्यक्रम पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लिए नवाचारी गतिविधियों पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर इसका अवलोकन किया.  यहां 5 संभागों  सहित एससीईआरटी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है. मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में विकास करना है. तो शिक्षा बहुत जरुरी है. शिक्षा प्राप्त कर डिग्री हासिल करना और सरकारी नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है. बल्कि मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में चाहे वह व्यापार, समाज सेवा है या राजनीति का क्षेत्र हो सभी के लिए शिक्षा जरुरी है.
मुख्यमंत्री ने असाक्षर लोगों के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यदि वे साक्षर होते तो ऐसे धोखाधड़ी से बच सकते थे. इसलिए सभी असाक्षर लोगों को साक्षर होना अति जरुरी है.
कार्यक्रम में दुर्ग जिले की नवसाक्षर मोहनी पटेल, महासमुंद जिले की शांति बाई ठाकुर, कांकेर की मीना नरेटी, बिलासपुर जिले की शीतल धीवर, बलरामपुर जिले की सुमिता सिंह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वयंसेवी शिक्षकों में राजनांदगांव की करिश्मा पटेल, सुकमा की कुमारी शांति नाग, सरगुजा की  कुमारी श्रुति तिवारी, बिलासपुर के हर्ष साहू, रायपुर की  निर्जला धीवर को सम्मानित किया गया.
इस मौजूद पर विधायक सर्वश्री पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि, राज्य साक्षरता मिशन के संचालक राजेन्द्र कटारा, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक संजीव झा, रायपुर जिला कलेक्टर गौरव सिंह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb