इंस्टाग्राम रील देखकर भड़का पति, नाराज पत्नी ने पंखे से लटक कर किया सुसाइड, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सोशल मीडिया बनी मौत की वजह
Husband enraged after watching Instagram reel, angry wife hanged herself from fan, two children lost their mother, social media became the reason for death
दुर्ग : दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर खुदकुशी कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के छावनी में रहने वाली अंजली साव उम्र 35 साल 2 बच्चों की मां थी. वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और रील बनाती थी. लेकिन प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे पति पप्पू सावको यह पसंद नहीं था. ऐसे में दोनों में आए दिन झगड़ा होता था..
इसी बीच सुबह पप्पू सुबह अपने काम पर चले गया और बच्चे और ट्यूशन चले गए लेकिन जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी मां अंजलि की लाश पंखे से लटक रही है. जिसके बाद बच्चों ने फौरन इसकी खबर आसपास के लोगों को दी. आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को इसकी खबर दी.
मौके पर पुलिस पहुंची और उसके शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस उसके पति पप्पू साव से पूछताछ करने के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
बता दें कि इससे पहले ग्राफिक्स डिजाइनर युवक ने गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उसने अपनी पत्नी पर गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कराने का आरोप लगाया था. वहीं एक दूसरी घटना में दो भाइयों के साथ रह रही बहन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



