थाना प्रभारी के प्रताड़ना से परेशान पानी टंकी में चढ़ा युवक, इंसाफ नहीं मिलने पर सुसाइड की धमकी, बेरहमी से मारपीट कर पैसे छीनने का लगाया आरोप
Distressed by harassment from the Station House Officer, a young man climbed a water tank; he threatened suicide if denied justice and alleged that he was brutally beaten and robbed of money.
कोरबा : हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया और खुदकुशी की धमकी देने लगा. युवक ने पुलिस पर मारपीट और रुपये लेने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की. घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों का कहना है कि मंगलवार को उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़कर थाने ले जाया गया. जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 23 हजार 500 रुपये जबरन ले लिए गए.
इन आरोपों से नाराज रफीक मोहम्मद गुरुवार सुबह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया. तेज बारिश के बीच भी वह टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं था और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताते हुए इंसाफ की मांग कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण भी मौके पर इकठ्ठा हो गए.
वहीं मामले में हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित करने की गतिविधियों में शामिल थे. खबर मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की थी. थाना प्रभारी ने मारपीट और रुपये लेने के आरोपों से इंकार क दिया। कहा कि पुलिस ने कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की है.
इस बीच ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लोगों के घरों में घुसकर उन्हें उठाकर थाने ले जाया जा रहा है. ग्रामीणों ने अनवर अली नामक युवक का भी जिक्र किया. जिसकी पत्नी के मुताबिकर वह पिछले चार दिनों से घर नहीं लौटा है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी के खिलाफ जुए से संबंधित शिकायत थी तो भी उसके साथ कथित रूप से लाठी और बेल्ट से मारपीट करना उचित नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



