राजिम में कृषि कारोबारी के ठिकानों में ED की दबिश, दो गाड़ियों में पहुंचे ईडी के अधिकारी, दस्तावेजों की कर रहे जांच, कारोबारियों में मचा हड़कंप

ED raids the premises of an agricultural businessman in Rajim, ED officials arrived in two vehicles, checking documents, panic among businessmen

राजिम में कृषि कारोबारी के ठिकानों में ED की दबिश, दो गाड़ियों में पहुंचे ईडी के अधिकारी, दस्तावेजों की कर रहे जांच, कारोबारियों में मचा हड़कंप

राजिम/रायपुर/दुर्ग : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में 18 स्थानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है. आरोप है कि DMF फंड की भारी राशि को मोड़कर और ग़लत तरीके से बीज निगम, छत्तीसगढ़ के ज़रिए खर्च किया गया. अभी तक ईडी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद मार्ग स्थित कारोबारी उगमराज कोठारी कृषि यंत्रों की सप्लाई का शासन से ठेका लेता है. दो इनोवा वाहनों में पहुंची. ईडी की टीम ने घर और दुकान को चारों तरफ से घेर लिया. टीम घर के अंदर घुसकर दस्तावेज खंगाल रही है. कई अहम कागजात जब्त करने की आशंका है. घर और दुकान को सील कर दिया गया है. किसी को भी अंदर–बाहर जाने कीअनुमति नहीं है. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोग भारी तादाद में मौके पर जुट गए हैं. और प्रशासन की तरफ से भी अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं,
माना जा रहा है कि कृषि यंत्रों की सप्लाई और सरकारी ठेकों से जुड़े लेनदेन की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल ईडी की टीम अंदर मौजूद है और तलाशी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी विनय गर्ग के घर और ऑफिस में दबिश दी गई. विनय गर्ग का कारोबार मुख्य रुप से कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में फैला हुआ बताया जाता है.
वही ईडी ने बुधवार सुबह भिलाई के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है. यह कार्रवाई भिलाई-3 के वसुंधरा नगर और भिलाई के शांति नगर क्षेत्र में की जा रही है.
दरअलस, ईडी की पहली टीम भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर में मौजूद अन्ना एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर और ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि यह कंपनी कृषि उपकरणों की सप्लाई करने का काम करती है. कार्रवाई के दौरान यहां 6 से ज्यादा अधिकारी मौजूद हैं. जो कंपनी के वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.
वहीं दूसरी टीम भिलाई के शांति नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य दीनोदिया अग्रवाल के निवास पर पहुंची है. आदित्य अग्रवाल का ऑफिस रायपुर में है. लेकिन उनकी भिलाई स्थित कोठी पर ईडी की दो अधिकारियों की टीम पहुंची है. यहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
अचानक हुई इस कार्रवाई ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी जगत और आम लोगों के बीच चर्चाओं को तेज कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में ईडी इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t