चरित्र संदेह में पति बना हैवान, ससुराल पहुंचकर पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक, आरोपी रवि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Husband turns violent due to suspicion of character, reaches in-laws' house, pours petrol on wife and sets her on fire, her condition critical, accused Ravi arrested by police

चरित्र संदेह में पति बना हैवान, ससुराल पहुंचकर पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक, आरोपी रवि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रुप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुआ. 
मिली जानकारी के मुताबिक रवि बरेठ की शादी अंजलि बरेठ उम्र 23 साल से पांच साल पहले हुई थी. उनके एक बच्चा भी है. रवि अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. जिसकी वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इन विवादों से तंग आकर अंजलि अलग रह रही थी.
शुक्रवार रात करीब नौ बजे अंजलि अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद थी. इसी दौरान रवि वहां पहुंचा. उसके हाथों में पेट्रोल की बोतलें थीं. अंजलि कुछ समझ पाती. इससे पहले ही रवि ने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी.
अंजलि पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जबकि रवि मौके से फरार हो गया. अंजलि की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. गंभीर रुप से झुलसी अंजलि को फौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. महिला के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB