छत्तीसगढ़ में India के नक्शे से छेड़छाड़, फेसबुक पर किया भारत का गलत नक्शा अपलोड, कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरु
India's map tampered with in Chhattisgarh; incorrect map uploaded on Facebook; FIR filed against college principal, investigation underway
अंबिकापुर : अंबिकापुर के होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का विवादित नक्शा प्रकाशित होने के मामले में कॉलेज प्राचार्य और फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोधनपुर निवासी कैलाश मिश्रा ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराया कि 5 जनवरी 2024 को कॉलेज के स्पोर्ट्स डे के बैनर में ऐसा नक्शा जारी किया गया. जिसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत से अलग दिखाए गए थे. यह विवादित नक्शा करीब एक साल सात महीने तक फेसबुक पेज पर सार्वजनिक रुप से देखा गया. हाल ही में दोबारा इसी नक्शे की पोस्ट से मामला सामने आया.
मिश्रा का कहना है कि यह साधारण भूल नहीं, बल्कि सुनियोजित और संगठित प्रयास है. जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता पर सीधा प्रहार होता है. उन्होंने इसकी राष्ट्रविरोधी गतिविधि और गंभीर अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने प्राचार्य शांता जोसेफ और फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 505(1)(बी) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



