थाना की महिला आरक्षक पर लगे 300 रुपए रिश्वत के आरोप में नया मोड़, युवक बोला- मैंने कोई रिश्वत नहीं दी, खबर निकली अफवाह
New twist in the allegation of Rs 300 bribe on a female constable of the police station, the youth said- I did not give any bribe, the news turned out to be a rumour
रायगढ़/लैलूंगा : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लैलूंगा थाना में पदस्थ महिला आरक्षक रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था. यह खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी. और चर्चा का विषय भी बनी. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है. जिस युवक को कथित तौर पर पैसे देने वाला बताया जा रहा था. उसने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि उसने किसी तरह की रिश्वत नहीं दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले लैलूंगा थाना में पदस्थ महिला आरक्षक ज्योति यादव पर चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर तीन सौ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था. यह खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी. ग्राम गुडुबाहल गांव के निवासी युवक देवेंद्र विशाल ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि उसने किसी तरह की रिश्वत नहीं दी है. वह थाना में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने गया था. महिला आरक्षक मैडम ने मुझे 500 रुपए देकर नाश्ता लाने को कहा था. नाश्ता लाने के बाद बाकी पैसे मैंने उन्हें लौटा दिया. सोशल मीडिया में जो खबर वायरल हुई है वह पूरी तरह से गलत और भ्रामक है.
इस बयान के बाद मामले की तस्वीर बदल गई है. अब देखना होगा कि इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से क्या रुख अपनाया जाता है. यानी जो खबर पहले रिश्वत कांड बनकर छाई हुई थी. वह अब अफवाह साबित हो रही है. लोग अब पूछ रहे हैं क्या ये पूरा मामला सिर्फ गलतफहमी और पब्लिसिटी स्टंट था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



