रायपुर निगम घोटाला: वार्ड 10 के बीजेपी पार्षद देवदत्त द्विवेदी पर अवैध वसूली का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, प्रशासनिक जांच की मांग

Raipur Municipal Corporation scam: Ward 10 BJP councilor Devdutt Dwivedi accused of extortion, call recording goes viral, administrative inquiry demanded

रायपुर निगम घोटाला: वार्ड 10 के बीजेपी पार्षद देवदत्त द्विवेदी पर अवैध वसूली का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, प्रशासनिक जांच की मांग

रायपुर : नगर निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के बीजेपी पार्षद देवदत्त द्विवेदी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित कॉल रिकॉर्डिंग में मकान निर्माण संबंधी 3 लाख रुपये की डील और जोन 9 के अध्यक्ष गोपेश साहू का जिक्र सामने आया है. इस ऑडियो के बाद शहर ही नहीं. पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है.
वायरल ऑडियो में बताया जा रहा है कि देवदत्त द्विवेदी, मकान निर्माणकर्ता अतुल मिनारल और सुमित खंडेलवाल के बीच पैसों की लेन-देन को लेकर बातचीत हो रही है. इस बातचीत में 3 लाख रुपये की वसूली और जोन अध्यक्ष का नाम लिया जा रहा है. जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है. वीडियो और ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है.
इस खुलासे के बाद जनता में नाराजगी साफ झलक रही है. सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है कि क्या यही छत्तीसगढ़ में बीजेपी की असली राजनीति है. वहीं, विपक्षी दलों ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाकर बीजेपी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में शामिल सुमित खंडेलवाल की राजनीतिक या सामाजिक पृष्ठभूमि स्पष्ट नहीं है. माना जा रहा है कि वे इस डील में बिचौलिए या मीडिएटर की भूमिका निभा रहे थे. फिलहाल उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
यह पूरा घटनाक्रम न सिर्फ रायपुर नगर निगम बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीजेपी की छवि को प्रभावित कर रहा है. स्थानीय निकाय चुनावों पर भी इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t