जिस पर किया भरोसा उसी ने लगाई लाखों की चपत, घर के गहने चुराने वाली मेड और उसका पति गिरफ्तार, नौकरानी ने पार किए लाखों के जेवर और कैश
The one she trusted cheated her of lakhs of rupees; the maid and her husband who stole the household jewellery were arrested; the maid stole jewellery and cash worth lakhs.
दुर्ग : दुर्ग जिले में घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर से लाखों के जेवर पार कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है.
दरअसल राकेश चौधरी ने भिलाई भट्टी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि 29 अक्टूबर 2025 को उसने अपने घर की अलमारी में सोने और चांदी के जेवरात और नगद रकम रखी थी. जिस वक्त यह सामान अलमारी में रखी जा रही थी उस वक्त उसकी पत्नी के अलावा सिर्फ उसके घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू ही थी. 15 नवंबर 2025 को शादी के कार्यक्रम में जाने के लिए जब अलमारी चेक की गई तो गहने और नकद गायब थे.
राकेश चौधरी को अपने घर में काम करने वाली नौकरानी पर शक हुआ। पुलिस ने नौकरानी सरस्वती साहू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने और उसके पति ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों के पास से सोने की चैन, झुमके, कान की बाली, लटकन, मंगलसूत्र और चांदी की पायल और 51600 रुपए नगद सहित कुल 8 लाख के गहने बरामद किया. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
आरोपी
(1) सरस्वती साहू उम्र 31 साल शास्त्री नगर, केम्प-1, छावनी
(2) सेवक राम साहू उम्र 32 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



