दो युवकों का अपहरण कर पिटाई, आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, डंडों और चाकू से मारा, पार्षद के बेटे समेत 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

Two youths were kidnapped and beaten, the accused attacked them with bricks, stones, sticks, and knives. Seven people, including the councilor's son, were arrested, including two minors.

दो युवकों का अपहरण कर पिटाई, आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, डंडों और चाकू से मारा, पार्षद के बेटे समेत 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

अंबिकापुर  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. दो युवकों का अपहरण किया गया औr फिर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गई. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में भाजपा पार्षद का बेटा और दो नाबालिग भी शामिल हैं.  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्र राहुल सोनवानी उम्र 22 साल और उसके साथी शुभम रवि है. 15 दिसम्बर की रात करीब 9:30 बजे पीड़ित छात्र राहुल सोनवानी अपने दोस्तों के साथ बस स्टैण्ड मणिपुर में खड़ा था. तभी कारण पार्षद के बेटे और उसके साथी आए फिर राहुल सोनवानी और उसके साथी शुभम रवि का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया.
इसके बाद आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. उन्हें झाड़ियों में ले जाकर पीटा. आरोपियों ने मुक्कों, ईंट-पत्थरों, डंडों और चाकू दोनों को मारा और फरार हो गए. इसकी शिकायत थाना मणिपुर में की गयी. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
थाना मणिपुर एवं साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम मामले की जांच करने लगी और घटना स्थल की जांच, CCTV फुटेज और पूछताछ पर आरोपियों की पहचान की गई. जिसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया. पुछछात में उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में भाजपा पार्षद का बेटा और दो नाबालिग भी शामिल हैं.
गिरफ्तार आरोपियों में पार्षद का बेटे विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू उम्र 27 साल, राजा साहू उर्फ संजय उम्र 32 साल, उदय साहू उम्र 22), रोशन सोनी उम्र 22 साल, आकाश यादव उम्र 20 साल और दो नाबालिग शामिल हैं. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि अगर राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों के परिजन इस तरह कानून को हाथ में लेंगे. तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा खतरा खड़ा हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t