चॉकलेट के बहाने मामा ने किया खौफनाक वार, 8 साल का मासूम ‘मरने’ का नाटक कर बचा; युवाओं की सूझबूझ से बची जान

Uncle made a horrific attack on the pretext of chocolate, 8-year-old innocent child saved himself by pretending to be dead; life saved due to the intelligence of the youth

चॉकलेट के बहाने मामा ने किया खौफनाक वार, 8 साल का मासूम ‘मरने’ का नाटक कर बचा; युवाओं की सूझबूझ से बची जान

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामा ने ही अपने 8 वर्षीय भांजे सूर्यांश बरगाह को चॉकलेट-बिस्किट का लालच देकर सुनसान इलाके में ले जाकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की. लेकिन मासूम की समझदारी और युवाओं की तत्परता ने उसकी जान बचा ली.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मामा ने रिस्ते में भांजे को मोटरसाइकिल CG10 BB 0506 में बैठाकर गांव से 4 किमी दूर गतौरा रेलवे बटाही पुल के पास सुनसान झाड़ियों तक ले गया. वहां उसने पहले बिस्किट खाने को दिया. फिर अचानक पीछे से मुंह दबाकर गर्दन पर छुरा चला दिया. इसके बाद दोनों कलाइयों व उंगली को काटा और पीठ व कमर के नीचे भी वार कर दिया.
सूर्यांश ने युवको को बताया जिसने वीडियो बनाया गया है. मामा मुझे बिस्किट और चॉकलेट खिलाने ले गए थे. अचानक उन्होंने मेरा मुंह दबाया और गर्दन और हाथ में चाकू मार दिया. मैं डर गया और मरने का नाटक किया. तभी बचा.
चश्मदीदों ने बताया कि हम लोग रेलवे ट्रैक की तरफ जा रहे थे. तभी बचाओ-बचाओ की आवाज आई. जाकर देखा तो बच्चा खून से लथपथ पड़ा था और एक आदमी बैग लेकर भाग रहा था. हमने पीछा भी किया. लेकिन वह भाग निकला. इसके बाद पुलिस 112 को खबर देकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया.
मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि बच्चे का इलाज सिम्स बिलासपुर में जारी है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है. पुलिस को मौके से मोटरसाइकिल भी मिली. जिसे कब्जे में ले लिया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। तभी घटना की हकीकत सामने आएगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB