तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक की मौत, 1 युवक घायल, आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार

A high-speed Scorpio collided with a motorcycle, resulting in the tragic death of a BJP leader, injuring one youth and driving away the vehicle.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक की मौत, 1 युवक घायल, आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार

सूरजपुर/विश्रामपुर : सूरजपुर जिले के कुम्दा-विश्रामपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह सडक़ हादसे में शिवनंदनपुर निवासी भाजपा नेता और व्यवसायी कमलेश चौबे की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद स्कॉर्पियो सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच फंस गई. इसके बाद चालक वाहन वहीं छोडक़र फरार हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया. यहां से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है.
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कमलेश चौबे उम्र 60 साल भाजपा नेता थे. वे किराना और पान मसाला व्यवसाय से भी जुड़े थे. बुधवार की सुबह वे अपने बाइक से व्यापारिक कार्य से कुम्दा-कसकेला क्षेत्र गए थे. काम पूरा कर वापस विश्रामपुर लौटने के दौरान कुम्दा मार्ग पर स्थित बाबा मस्तनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे पीछे से आ रही स्कॉर्पियो नम्बर CG29 AG 0413 के ड्राइवर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी.
इससे कमलेश चौबे सडक़ पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. राहगीरों की खबर पर विश्रामपुर पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फिर पीएम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर उनके गृह ग्राम हासनदाग मेराल जिला गढ़वा झारखंड रवाना हो गए. कमलेश चौबे झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे के भाई थे. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. दुर्घटना में व्यवसायी की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर घटना स्थल पर ही सडक़ किनारे नीचे फंस गया था. जिसमें सवार ग्राम पंचायत कसकेला निवासी धरम पाल पैकरा उम्र 23 साल को भी गंभीर चोट आई. उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन छोड़ कर भाग निकला. दुर्घटनाकारित स्कॉर्पियो ग्राम पंचायत कसकेला की बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t