प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितताएं, सुशासन तिहार में लोगों ने खोली पोल, गरीबों को स्कीम से वंचित कर पक्के मकान वालों को भी मिला आवास

Serious irregularities in the Prime Minister's Housing Scheme, exposed by the public during Good Governance Festival, denying the poor access to the scheme while those with permanent houses also received housing.

प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितताएं, सुशासन तिहार में लोगों ने खोली पोल, गरीबों को स्कीम से वंचित कर पक्के मकान वालों को भी मिला आवास

गरियाबंद /छुरा :गरियाबंद जिला की नगर पंचायत छुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लेकर गंभीर अनियमितताओं और पक्षपात के आरोप सामने आए हैं. छत्तीसगढ़ शासन के “सुशासन तिहार” के दौरान स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि पात्र गरीब परिवारों को योजना से वंचित कर पक्के मकान और पूर्व में इंदिरा आवास प्राप्त लोगों को भी आवास स्वीकृत किया गया.
कुछ परिवारों में एक ही घर के तीन-चार सदस्यों के नाम पर अलग-अलग आवास मंजूर होने की बात भी कही गई है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गरीबी रेखा राशन कार्ड होने के बावजूद कई जरूरतमंद परिवारों के नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए, जबकि सक्षम लोगों को लाभ दिया गया. अत्यधिक पक्षपात हुआ है.
वार्ड नम्बर 6, 8, 12 और 14 को कथित रूप से लिस्ट से बाहर रखने और वार्ड नंबर 1 में जिम्मेदार व्यक्ति का निवास होने से अपने परिचितों को अधिक योजना में शामिल किया गया. इसलिए इस वार्ड में ज्यादा आवास स्वीकृत होने पर भी सवाल उठाये गए. कुछ हितग्राहियों द्वारा आवास को किराये पर देने के आरोप भी लगाए गए हैं.
स्थानीय नागरिकों ने योजना की पूरी लिस्ट सार्वजनिक करने, पात्रता की दोबारा जांच, छूटे वार्डों का फिर से सर्वे करने, किराये पर दिये गए आवासों की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष जांच नहीं होने पर कलेक्टर कार्यालय और शासन स्तर पर शिकायत और आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t