धमतरी में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद, मैनेजर की आंख में झोंका मिर्ची पाउडर, 2 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dispute over filling petrol in Dhamtari; manager's eyes sprayed with chilli powder; miscreant flees after robbing Rs 2,000 and mobile phone; police engaged in search

धमतरी में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद, मैनेजर की आंख में झोंका मिर्ची पाउडर, 2 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी : मामूली विवाद जब सनक और बदले की आग में बदल जाए. तो वारदात कितनी खौफनाक हो सकती है. इसकी एक बानगी भखारा के सेमरा मोड़ पर देखने को मिली.  बिरेझर पेट्रोल पम्प लूट की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. पेट्रोल पंप पर लाइन तोड़ने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने फिल्मी स्टाइल में बदला ले डाला. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के मैनेजर को बीच रास्ते में घेरा. उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका. बेरहमी से पीटा और मोबाइल समेत नगदी लूटकर फरार हो गया. यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास स्थित उमा पेट्रोल पंप का है.
शिवा यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी अजय यदु और योगेश्वर साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद था. इसी दौरान ठाकुर राम साहू अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचे और अतिरिक्त डिब्बे में पेट्रोल भरने की बात कही. बिजली बंद होने की वजह से कर्मचारियों ने लाइट आने के बाद पेट्रोल देने की बात कही. जिससे आरोपी नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. इसके बाद वे देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए.
आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद ठाकुर राम साहू, भोज सेन और पुरुषोत्तम ध्रुव अन्य साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे और मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए कर्मचारियों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की. जिससे योगेश्वर साहू के सिर, मस्तक, चेहरे और शरीर में चोटें आईं. वहीं अजय कुमार यदु के सीने, सिर और मुंह में चोट लगी. शिवा यादव को भी मामूली चोटें आई हैं. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में अक्षय चेलक, समीर बघेल सहित अन्य लोगों का नाम सामने आया है.
अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
विवाद के बाद रात को बिछाया खौफनाक जाल
इस मामले की शुरुआत 15 मई को हुई थी. जब सेमरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी थी. लंबी लाइन को देखते हुए व्यवस्था संभालने के लिए कुछ देर के लिए पेट्रोल देना बंद किया गया था. बाद में तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई. जिसके बाद दोबारा पेट्रोल का वितरण शुरू हुआ. इसी बीच एक सिरफिरा युवक लाइन में खड़े दर्जनों लोगों को दरकिनार करते हुए सीधे नोजल के पास पहुंचा और फौरन पेट्रोल की मांग करने लगा. जब मैनेजर ने नियम का हवाला देकर मना किया तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया.
असली खौफनाक खेल रात में खेला गया. आरोपी दिन के विवाद को भूला नहीं था और बदले की नीयत से घात लगाए बैठा था. रात करीब 10 बजे आरोपी ने अपने चार नकाबपोश साथियों के साथ उसे घेर लिया.
आंख में मिर्ची झोंककर वारदात को दिया अंजाम
मैनेजर कुछ समझ पाता इससे पहले ही नकाबपोशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने सबसे पहले मैनेजर की आंखों में तीखा मिर्ची पाउडर झोंक दिया. जिससे वह बेबस हो गया. इसके बाद लात-घूसों से जमकर पीटने के बाद दर्द से कराहते मैनेजर के पास मौजूद उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹2,000 नगद छीनकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए रफूचक्कर हो गए.
पंप संचालक अर्पित की रिपोर्ट पर भखारा पुलिस ने अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ लूट, मारपीट और साजिश के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t