कौंदकेरा मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धूं कर जला इंजन, मची अफरा-तफरी, वाहन जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जा

A tractor parked on the Bhaisatra road caught fire, the engine burned to ashes due to a short circuit, causing panic, the vehicle was reduced to ashes, the driver saved his life by jumping out.

कौंदकेरा मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धूं कर जला इंजन, मची अफरा-तफरी, वाहन जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जा

गरियाबंद/राजिम : कौंदकेरा-भैसतरा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से इंजन में आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरन ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली.
चश्मदीदों के मुताबिक पहले इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया. फिर अचानक तेज लपटें निकलने लगीं. आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए. कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था.
बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में रबी सीजन की धान कटाई का काम चल रहा है. इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था. तभी अचानक बैटरी शॉर्ट होने से हादसा हो गया. गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन ट्रैक्टर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t