आधी रात बिना कपड़े महिला सरपंच की छत पर पहुंचा गांव का युवक!, सोई महिला पर जानलेवा हमले का प्रयास, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A young man from the village reached the roof of a female Sarpanch's house at midnight without any clothes, attempted to murder the sleeping woman, causing panic in the area, and police engaged in investigation.

आधी रात बिना कपड़े महिला सरपंच की छत पर पहुंचा गांव का युवक!, सोई महिला पर जानलेवा हमले का प्रयास, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/मल्हार : बिलासपुर के मल्हार चौकी क्षेत्र के पास के ग्राम पंचायत जैतपुर में बीती रात आधी रात बिना कपड़े छत पर पहुंचकर महिला सरपंच अलका कश्यप पर जानलेवा हमला किया. जिसकी रिपोर्ट महिला सरपंच ने थांने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक जैतपुर की महिला सरपंच अलका कश्यप का आरोप है कि शुक्रवार की रात घर की छत में अपने दोनों बच्चों कों लेकर सो रही थी. तभी जैतपुर का ही निवासी आरोपी कमल किशोर वर्मा पिता लोमस वर्मा ने घर के पीछे के रास्ते से घुसकर छत में बिना कपड़े पहुंच गया. जिसके बाद महिला सरपंच की नींद खुली और उन्होंने डर कर शोर मचाया. और घर वालों और पड़ोसी उठे और आरोपी कमल किशोर वर्मा कों किसी तरह वहां से भगाया.
महिला सरपंच अलका कश्यप का आरोप है की उनकी नींद नहीं खुलती तो उनके साथ कुछ भी हों सकता था. उनकी जान भी ली जा सकती थी. ऐसी गंभीर आरोप महिला सरपंच ने कमल किशोर वर्मा पर लगाया है.
बतातें चलें कि पूर्व में हुए पंचायत चुनाव के बाद वो गांव की सरपंच बनी है. और उसके बाद से कई बार लड़ाई और झगड़ा हुआ. वो कमल किशोर से दुश्मनी की बात भी बता रही है. उन्हीने आगे बताया कि वो जब रात में अपने घर के छत मे सो रही थी. तब उनके साथ उनके बच्चे भी थे और उनका पति किसी काम से बाहर गया था. तभी यह घटना हुई है. उनके छत मे भी पत्थर और इंट के टुकड़े पड़े दिखे. जिस पर उन्होंने कहा कि आरोपी गुस्से मे निचे से इंट पत्थर से हमला कर रहा था.
महिला सरपंच अलका कश्यप का आरोप है कि जब वो गांव की मुखिया होकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. तो वो गांव में किसी की समस्या क्या सुलझा पाएगी. अब देखने वाली बात है की कब तक इनके द्वारा लगाए गाए आरोप पर पुलिस संज्ञान लेकर आरोपी कमल किशोर वर्मा पिता लोमस वर्मा कों पकड़ कर सब सच सामने लाती है और महिला सरपंच की समस्या को दूर करती है. आखिर आरोपी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि किसी के घर में वो भी बिना कपड़े घुसकर ऐसा कृत्य कर रहा है. जो ना समाज में मान्य है ना कानून की नजर में हालांकि मामला दोनों तरफ से चौकी मे दर्ज किया गया है. और आरोपी अब फरार बताया जा रहा है.
मस्तूरी विधानसभा के मल्हार चौकी क्षेत्र के पास के ग्राम पंचायत जैतपुर में बीती रात महिला सरपंच अलका कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया जिसकी रिपोर्ट उनकें द्वारा नजदीकी थांनें में दर्ज कराई गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t