ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल भागे बदमाश, देसी कट्टा और बाइक बरामद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Broad-daylight robbery at a jewelry shop; chili powder thrown into eyes during the heist; miscreants fled on foot; country-made pistol and bike recovered; video goes viral on social media.

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल भागे बदमाश, देसी कट्टा और बाइक बरामद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोरबा/कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. इस वारदात से स्थानीय लोगों में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांंच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन नकाबपोश लुटेरे राज ज्वैलर्स पहुंचे. यह सभी बदमाश दुकान के अंदर प्रवेश किए और चांदी के गहने दिखाने की बात कही. इस बीच मिर्च पावडर छिड़क कर सोना और चांदी के जेवरात इन्होंने अपने कब्जे में लिए और वहां से भागने की कोशिश की..दुकान में मौजूद संचालक राजकुमार अग्रवाल सहित तीन कर्मचारियों ने इन्हें पकड़ लिया. लेकिन वारदातियों ने इन पर मिर्च पाउडर छिड़का और एक ने चाकू से तो दूसरे ने दांत से काटकर घायल करते हुए इनकी पकड़ ढीली की और वहां से तीनों भाग निकले.
स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात को देखते हुए पड़ोसी दुकान संचालक भी वहां पहुंचा था और उसने भी लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की. इधर अपनी जान को आफत में देखते हुए लुटेरे हाथ में आए सोने-चांदी के कुछ आर्टिफिशियल और कुछ असली जेवरात को लेकर पैदल ही इधर-उधर भाग निकले. वारदात के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
मौके पर दुकान के सामने उनकी प्लैटिना बाइक और काउंटर पर देशी कट्टा बरामद हुआ है. घटनास्थल पहुंचे स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. घटना को लेकर चिंता के साथ आक्रोश लोगों में देखा जा रहा है. आरोपियों की धर पकड़ में जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है. बिना नंबर की बरामद लुटेरों की प्लैटिना बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?