छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर को थमेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने अनिश्चितकाल बस हड़ताल की दी चेतावनी, 9 मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

Bus services in Chhattisgarh will come to a halt on September 22; the Transport Federation has warned of an indefinite bus strike, stating that an agitation will be launched if their nine demands are not met.

छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर को थमेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने अनिश्चितकाल बस हड़ताल की दी चेतावनी, 9 मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

रायपुर: अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आप भी बस में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है.
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को प्रदर्शन किया है. इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर सरकार 21 सितं​बर तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ पूरे प्रदेश में 22 सितंबर को बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे.
क्या हैं बस संचालकों की 9 मांगें?
यात्री किराया बढ़ाया जाए
बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए
ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए
ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए
स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के बीच अंतराल का निर्धारण किया जाए
VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए
मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए
प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए
सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?