महानदी मगरलोड पुल पर टला बड़ा हादसा, कार को बचाने की कोशिश में रेलिंग तोड़कर हवा में लटका रेत से भरा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Major accident averted on the Mahanadi-Magarlod bridge; a sand-laden tractor broke through the railing and was left dangling in mid-air while trying to avoid a car—the driver saved his life by jumping out.

महानदी मगरलोड पुल पर टला बड़ा हादसा, कार को बचाने की कोशिश में रेलिंग तोड़कर हवा में लटका रेत से भरा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर के नवापारा-मगररोड स्थित महानदी बेलाही पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब रेत से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया. गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर रेत लेकर नवापारा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए किनारे पर लटक गया. इस हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारू करने की कवायद शुरू की गई.
इधर ग्रामीणों ने सिटी स्पोर्ट्स क्लब में आने वाले लोगों पर पुल के ऊपर ही वाहन पार्क करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुल पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन हादसों का डर बना रहता है और प्रशासन को इस पर फौरन कार्रवाई करनी चाहिए. फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. लेकिन इस हादसे ने पुल पर यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t