फिर लौटा खूंखार तेंदुआ, 5 दिन में तीसरा हमला, तालाब में नहा रही 6 साल की मासूम को बनाया निशाना, खट्टी गांव में दहशत, गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान

The ferocious leopard returns, its third attack in five days, targeting a 6-year-old girl bathing in a pond, causing panic in Khatti village, with leopard teeth marks on her neck.

फिर लौटा खूंखार तेंदुआ, 5 दिन में तीसरा हमला, तालाब में नहा रही 6 साल की मासूम को बनाया निशाना, खट्टी गांव में दहशत, गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान

गरियाबंद : गरियाबंद परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इससे पहले ये तेंदुआ कुत्ता और मवेशी को ऊपर हमला करता था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंसान खास कर छोटे बच्चों के ऊपर हमला कर रहा है. जिससे उसके आदमखोर हो जाने की संभावना बढ़ गई है. जो आम लोगों और ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. इसी तरह बुधवार को एक बार फिर तेंदुए ने मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया. जिससे पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा ब्लाक के ग्राम परसापानी निवासी रामप्रसाद अपने परिवार सहित ग्राम कुर्रभाठा में काम करने आए थे. और बुधवार के शाम को परिवार सहित मुर्गी फार्म के पीछे कुरूभाटा के तलाब में शाम 6 बजे नहाने गए थे. उसी दौरान दुबक कर बैठे तेंदुआ ने रामप्रसाद की बेटी लक्ष्मी उम्र 6 साल के गर्दन में हमला कर दिया. जिससे बच्ची ने रोते हुए चिल्लाना शुरू किया. नजदीक ही रहे बच्ची के परिजन चिल्लाते हुए घटना की तरफ दौड़े. तब तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया. इस हमले में बच्ची के गर्दन गंभीर चोट लगी. जिसे जिला अस्पताल में लाकर इलाज किया गया. लेकिन बच्ची की हालत नाजुक होने के चलते बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा रेफर किया गया.
वही ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी पंटोरा ग्राम में तेंदुए ने दो बच्चों पर हमला किया था. जिससे इलाके में लगातार डर का माहौल बना हुआ है. बार-बार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.
ग्रामीणों ने मांग किया कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाया जाए. रात में गश्त बढ़ाई जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाए. वहीं बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है.
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t