इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग, मृतक का शव रखकर चक्का जाम, पुलिस टीम तैनात
An employee died during treatment; his family is demanding ₹50 lakh in compensation. They blocked traffic with the deceased's body, and a police team has been deployed.
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के सुभाष चंद्र बोस चौक स्थित नेताजी फर्नीचर में कर्मचारी की छत से गिरने पर गंभीर चोट आने के बाद इलाज जारी था. 31 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ था. शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजन दुकान संचालक से 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि, दोनो बच्चों की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले 2 घंटों से चक्का जाम किया. साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई. परिजनों को समझाया गया.
मिली जानकारी मुताबिक मृतक हरि चरण प्रधान 35 साल नेताजी फर्नीचर की दुकान में करीब 18 साल से काम कर रहा था. 13 नवंबर 2025 को सीढ़ी से फिसल कर गिरने से दाए पैर की जांघ और एड़ी के पास गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद दुकान संचालक ही बिलासपुर जिले के डेका गांव में आयुर्वेदिक इलाज करा रहा था. जिसके बाद तबीयत सुधार नहीं होने पर परिजनों ने 29 दिसंबर को चांपा के नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया. 31 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ. जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे को उसकी मौत हो गई.
नेताजी फर्नीचर के संचालक भी घर गया था. जहां परिजनों से बात करने पर जो भी मृतक के काम में जो भी खर्चा होगा दूंगा। कही मगर बात नहीं बनी. जिसे लेकर परिजन ने भीम आर्मी के सदस्यों को खबर दी. जिसके बाद शव को लेकर नेताजी फर्नीचर दुकान के सामने रखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, दोनो बच्चों की पढ़ाई की मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम, SDM राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे. समझाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



