बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अंतिम चरण के आबंटन की तारीख जारी, छग को मिले 4 नए केंद्रीय विद्यालय
BEd DEl Ed BABEd And BScBEd Last phase allotment date released for admission in courses Chhattisgarh gets 4 new Kendriya Vidyalayas
छत्तीसगढ़ में जो युवा बीएड, बीएबीएड समेत अन्य कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए आखिरी मौका है. छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने 2024-25 सत्र के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम चरण की तारीख घोषित कर दी है.
जानें तारीख
छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने डीएलएड, बीएड, बीएबीएड और बीएससीबीएड पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे फ्री में और जो पहली बार पंजीयन करेंगे उन्हें निर्धारित राशि के शुल्क के साथ किसी महाविद्यालय/संस्था में ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा. इच्छुक 7 दिसंबर 2024 को सुबह 10:30 बजे से 12 दिसंबर 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.
12 दिसंबर को लिस्ट होगी जारी
ऑफिशियल वेबसाइट
अंतिम चरण की प्रथम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर 2024 को किया जाएगा. महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि 12 से 16 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक निर्धारित है. इसी तरह द्वितीय सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2024 और महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक होगी. अंतिम सूची की प्रकाशन 23 दिसंबर 2024 को एवं अंतिम प्रवेश की तिथि 24 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक होगी.
विस्तृत जानकारी के लिए एससीईआरटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.cg.gov.in पर देखा जा सकता है. अभ्यर्थी चिप्स के आधिकारिक वेबसाइट https://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/ पर जाकर निर्धारित पंजीयन की कार्यवाही कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
छग को मिले 4 नए केंद्रीय विद्यालय
रायपुर : छत्तीसगढ़ को चार नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं. छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में मुंगेली, सूरजपुर जिले में सूरजपुर ,बेमेतरा जिला और जांजगीर-चांपा जिले में हसौद में नए केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है. छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



