बार्डर चेक पोस्ट पर पैनी नजर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 दिनों में 470 क्विंटल अवैध धान जब्त, तीन बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

Border checkpoints under close watch, police crackdown; 470 quintals of illegal paddy seized in 17 days, three Bolero pickup vehicles confiscated

बार्डर चेक पोस्ट पर पैनी नजर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 दिनों में 470 क्विंटल अवैध धान जब्त, तीन बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

गरियाबंद : पुलिस ने अवैध धान परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 17 दिनों में कुल 470 क्विंटल धान जब्त किया है. जिसकी बाजार कीमत करीब 14 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई दीगर राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान की है.
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दीगर राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए बार्डर चेक पोस्ट पर तैनात बल को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है. इसी व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए चेक पोस्ट पर पुलिस टीम लगातार अवैध गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए है.
इसी कड़ी में 26 नवंबर को थाना देवभोग को मुखबिर से खबर मिली कि ओडिशा से अवैध धान बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा है. खबर की तस्दीक होने पर थाना स्टाफ चेक पोस्ट में तैनात होकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहा था. जांच के दौरान 164 कट्टा (65.6 क्विंटल), कीमत 2 लाख 33 हजार रुपये का अवैध धान परिवहन करते तीन बोलेरो पिकअप OD 08 AA 5325, CG 23 5741. CG 23 J 0489 को जब्त किया गया.
इसी तरह पिछले 17 दिनों में विशेष अभियान के दौरान थाना देवभोग और थाना अमलीपदर की टीमों ने धान के अवैध परिवहन और बिक्री से जुड़े कुल 21 मामलों में 1175 कट्टा धान पकड़ा। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा किसी भी तरह के वैध दस्तावेज पेश न करने पर धान को कार्रवाई कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया. पिछले 17 दिनों में कुल 19 चारपहिया वाहनों से 1175 कट्टा, लगभग 470 क्विंटल, कीमत 14 लाख 57 हजार रुपये का अवैध धान जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

महासमुंद में 1555 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है
इसी कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, वन, मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 1555 कट्टा अवैध धान एवं 315 क्विंटल चावल जब्त कर संबंधित थानों एवं संस्थानों को सुपुर्द किया है.
बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत मंगलवार को टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में जांच के दौरान कुल 315 क्विंटल चावल बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पाया गया. वन विभाग एवं जांच चौकी कर्मियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे थाना बागबाहरा को सुपुर्द किया गया. इसी तरह ग्राम बागबहरा कला में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 150 कट्टा धान जप्त किया गया.
इसी तरह आज विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम मलदामाल में टीम ने छापेमारी के दौरान 365 कट्टा अवैध धान ग्राम चारभाठा में संतोष गुप्ता के गोदाम से 105 कट्टा अवैध धान जप्त किया. इसी तरह ग्राम गूठानिपाली में संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 750 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया. इस दौरान टीम ने मुकेश प्रधान के फार्म हाउस में लगभग 400 कट्टा अवैध धान तथा उसी परिसर में स्थित शतकुमार प्रधान के हिस्से का करीब 350 कट्टा अवैध धान खुले में संग्रहित पाया. मौके पर तत्काल पंचनामा तैयार कर सभी धान को जब्त किया गया.
जब्त किए गए सभी धान को मौके से उठाकर थाना सिंघोड़ा में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जमा कराया गया. बताया गया कि धान बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित रखा गया था. ग्राम पिपरौद में जांच के दौरान 100 कट्टा धान अवैध तरीके से संग्रहित पाया गया. संयुक्त टीम ने धान को जब्त कर मंडी प्रबंधन को सुपुर्द किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायगढ़ में कार्रवाई- 12 स्थानों से अवैध धान जब्त

रायगढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु रुप से जारी है. इसी बीच जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अब तक 43 मामलों में 73 सौ क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 26 लाख रुपए से ज्यादा है. वहीं पिछले 5 दिनों में 12 मामलों में 3985.6 क्विंटल धान जब्त किया. जिसकी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कीमत 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए से ज्यादा है. इन कार्रवाईयों में अंतर्राज्यीय बेरियर रेंगालपाली, जमुना और पुसौर के लारा बेरियर शामिल है. साथ ही 40 कोचियों पर कार्रवाई की गई. सभी मामलों को छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है.
जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संयुक्त जांच दल द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया. पिछले 5 दिनों में 12 धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन के मामले दर्ज किया गया है. इनमें घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम-कुर्मीभौना में दुर्गेश बेहरा के पास 8 क्विंटल धान जब्त किया गया.
इसी तरह धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पुरुंगा में रतनलाल साहू से 150 क्विंटल, ग्राम बायसी में नरेश निषाद के पास से 52 क्विंटल धान जब्त किया गया. रायगढ़ विकासखंड के ग्राम कछार में रोहित पटेल के पास 160 क्विंटल, ग्राम लोइंग के नोहर पटेल के पास 100 क्विंटल, विद्यानंद पटेल-120 क्विंटल एवं सूरत पटेल से 200 क्विंटल, ग्राम बालमगोडा में कन्हैया पटेल के पास 40 क्विंटल, ग्राम महापल्ली में मनीष अग्रवाल के गोदाम से 2600 क्विंटल धान जब्त किया गया. खरसिया विकासखंड के ग्राम-साजापाली में धरणीधर गबेल, के पास 20 क्विंटल, पुसौर विकासखंड के ग्राम नेतनागर में मंगल साहू के पास 500 क्विंटल, तमनार विकासखंड के ग्राम केसरचुआ में रामप्रसाद राठिया के पास 34.80 क्विंटल धान जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t