रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, 135 की बिगड़ी तबीयत, हर बार मिला केवल आश्वासन

D.Ed candidates continue hunger strike in Raipur over assistant teacher recruitment; 135 suffer health problems, receive only assurances each time.

रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, 135 की बिगड़ी तबीयत, हर बार मिला केवल आश्वासन

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़े डीएड (डीईएलईडी) अभ्यर्थी न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित हैं. इसी मांग को लेकर 24 दिसंबर से नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर आमरण अनशन जारी है. कड़ाके की ठंड के बीच चल रहे इस आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है.
अभ्यर्थियों ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोई रूटीन जांच नहीं की जा रही है. आमरण अनशन के दौरान शनिवार को चार अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिन्हें फौरन अस्पताल रेफर करना पड़ा. अब तक 135 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं.
संयुक्त डीएड अभ्यर्थी संगठन के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी के कारण अभ्यर्थियों की सेहत लगातार बिगड़ रही है. संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी अभ्यर्थी के सेहत को गंभीर क्षति पहुंचती है या कोई अप्रिय घटना घटित होती है. तो इसकी पूरी नैतिक, प्रशासनिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 की प्रक्रिया में वे पूरी तरह लायक हैं. इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा गया है. न्यायालयीन आदेशों के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से गहरा असंतोष है.
आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ज्ञापन, प्रदर्शन और संवाद के जरिए अपनी मांग शासन तक पहुंचाई. लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले. धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि वे रोजगार नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकार की मांग कर रहे हैं. डीएड अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी और भेदभावपूर्ण रवैये की वजह से सैकड़ों परिवार आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB