छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बेईमानी, प्रशासन ने इंटरव्‍यू किया बंद, कैंडिडेट्स ने शिक्षा विभाग पर 3 से 4 लाख की घूस लेने का लगाया आरोप

Dishonesty in teacher recruitment process in Chhattisgarh, administration stopped interviews, candidates accused the education department of taking a bribe of 3 to 4 lakhs

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बेईमानी, प्रशासन ने इंटरव्‍यू किया बंद, कैंडिडेट्स ने शिक्षा विभाग पर 3 से 4 लाख की घूस लेने का  लगाया आरोप

बेमेतरा : छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अचानक साक्षात्कार को बंद कर दिया गया. जिससे दूर-दराज से पहुंचे कैंडिडेट्स परेशान हो गए. जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 76 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. साक्षात्कार 12, 13 और 14 फरवरी को निर्धारित था. लेकिन अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के इसे रोक दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती होना है. विज्ञापन में चयन के लिए मेरिट सूची और इंटरव्यू रखा गया. इंटरव्यू में चयन के लिए 20 अंक निर्धारित किया गया है. अब अभ्यर्थियों, भाजपा व एबीवीपी का कहना है कि चयन समिति में इंटरव्यू लेने वाले विषय आधारित प्रश्न के बजाय अन्य विषय के प्रश्न किया जा रहा है. जिस विषय के लिए इंटरव्यू में बुलाया गया है. उस विषय से संबंधित एक भी प्रश्न नही किया गया.
पूरे प्रदेश में निकाय व पंचायत चुनाव के कारण आचार सहिंता लगी हुई है. इसके बाद भी इंटरव्यू लिया जा रहा है. ये कहीं न कहीं वित्तीय लेन-देन को प्रदर्शित करता है. जिससे शासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है. अभ्यर्थी, भाजपा व एबीवीपी ने चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर कराने की मांग किया है. इसे लेकर भाजपा व एबीवीपी ने सीएम विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा है.
कैंडिडेट्स ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है. कैंडिडेट्स का आरोप है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उनसे 3-4 लाख रुपए घूस की मांगी जा रही थी। यह मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने इंटरव्‍यू रोक दिया। इसी के साथ ही फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
इंटरव्‍यू बंद करने से हुई परेशानी
कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्होंने इस भर्ती के लिए काफी मेहनत की थी और दूर-दराज से यहां पहुंचे थे. लेकिन अचानक साक्षात्कार रद्द होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया. इससे कई कैंडिडेट्स को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इन युवाओं का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है.
प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को किया बंद
कैंडिडेट्स के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में घूस लेने के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्‍शन लिया है. प्रशासन ने फिलहाल के लिए इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्‍त कर दिया है. बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैंडिडेट्स के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.
कैंडिडेट्स की ये मांग
कैंडिडेट्स ने मांग किया कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरु किया जाए और इसे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता और भ्रष्टाचार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI