खाद पर हाहाकार किसानों ने बरसते पानी में निकाली रैली, सरकार को चेतावनी दी तीन दिन में खाद नहीं मिली तो नेशनल हाईवे बनेगा धानवे

Farmers outcry over fertilizers, took out a rally in pouring rain, warned the government that if fertilizers are not provided in three days, Dhanve will be converted into a national highway

खाद पर हाहाकार किसानों ने बरसते पानी में निकाली रैली, सरकार को चेतावनी दी तीन दिन में खाद नहीं मिली तो नेशनल हाईवे बनेगा धानवे

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के आदिवासी ब्लॉक मैनपुर में यूरिया, डीएपी और पोटाश खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा भड़क गया. मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान छाता लेकर रैली निकालते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी की.
गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र के सहकारी सोसायटियों में पिछले एक महीने से किसानो को खाद नही मिल रही है. जिसकी वजह से किसान खुले बाजार मे ज्यादा कीमत पर खाद खरीदने मजबूर हो रहे हैं. खाद की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के किसानो ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आज 19 अगस्त दिन मंगलवार को नेशनल हाईवे 130 सी देवभोग रायपुर मार्ग मे चक्काजाम की चेतावनी दिया था. जिसके बाद एक दिन पहले सोमवार को ही मैनपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मे दो ट्रक युरिया खाद देर रात को पहुंचा दिया गया.
स्थानीय अधिकारियों द्वारा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ देर रात तक बैठक का दौर चला. जिसमे किसानो को खाद पहुंचाने के साथ ही सभी खाद जल्द ही पहुंचाने का आश्वासन के साथ आंदोलररत किसानो को मनाने मे स्थानीय प्रशासन कामयाब हुए. लेकिन अपने पूर्व चक्काजाम की चेतावनी के मुताबिक आज सुबह से क्षेत्र भर से सैकड़ों किसानों की भीड़ भारी बारिश के बावजूद दूरस्थ वनांचलो के ग्रामो से नदी नालों को पारकर मैनपुर पहुंचे और गोड़वाना भवन में किसान संधर्ष समिति की बैठक आयोजित किया गया. 
करीब 6 घंटा चली बैठक में सभी किसानों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया कि अफसरों के खाद पहुंचाने के आश्वासन के बाद आज के चक्काजाम को स्थगित किया जाता है. लेकिन तीन दिनों के भीतर मैनपुर में युरिया डीएपी पोटाश पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचायी गई तो अब किसान उग्र आंदोलन करेंगें और नेशनल हाईवे मे चक्काजाम करेंगें. जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी.
आज मंगलवार को सुबह से मैनपुर क्षेत्र मे झमाझम मुसलाधार बारिश हो रही है और झमाझम बारिश के बावजूद किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो किसानो ने जंगी रैली निकाली. नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे. और गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जहां एक ओर सहकारी सोसायटी मे युरिया खाद पहुंचाने के लिए किसानों ने धन्वाद ज्ञापित किया है. वहीं दूसरी तरफ किसानो ने ज्ञापन सौंपकर तीन दिनों के भीतर पोटाश, युरिया,डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा मे नहीं आने पर फिर एक बार नेशनल हाईवे में चक्काजाम की चेतावनी दी.
किसान संघर्ष समिति की बैठक मे क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ो ने कहा खुलेआम बाजारो मे युरिया डीएपी, पोटाश तीन गुना ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है. संबंधित विभाग के अफसर क्यों कार्यवाही नही करते कार्यवाही करने से पहले ही अफसर दुकानदारों को फोनकर आने की सूचना देने की गंभीर आरोप लगाते हुए किसानो ने कहा छापा मारने के पहले ही दुकानों के शटर बंद हो जाता है. एक तरह से संबंधित विभाग सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है. ऐसे अफसरों पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं.
मैनपुर में किसान संघर्ष समिति द्वारा चक्काजाम को लेकर पूरी तैयारी किया जा चुका था और तो और गांव गांव वाहनो मे माईक लगाकर मुनादी भी करवाई गई थी लेकिन जहां एक ओर संबंधित अफसरो ने दो ट्रक खाद पहुंचाकर किसानो को समझाने और मनाने का प्रयास किया. वहीं दूसरी तरफ मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने आज के चक्काजाम को स्थगित करवाने मे साथ ही किसानो को विश्वास दिलाने मे अहम भूमिका निभाई है जिसके चलते आज के चक्काजाम को स्थगित किया गया है.
बैठक में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, संरक्षक खेदू नेगी, प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, सियाराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव, एलियाल बाघमार, बलिराम ठाकुर, सरपंच गज्जू नेगी, खेलन दिवान, गुमान सिंह ठाकुर, महेन्द्र नेताम, गुंजेश कपिल, गंगाराम जगत, राकेश ठाकुर, दुलेन्द्र नेगी, पवन दिवान, देवचरण साहू, दयाराम यादव, जनपद सदस्य प्रताप सिंह, वनोपज सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष हरचंद ध्रुव, परमेश्वर मरकाम, जग्गु पटेल, भद्रोराम राजपूत, खेलन साहू, नारायण नागेश, धनेश नेगी, कैलाश नागेश, चन्द्रशेखर निर्मलकर, हेमलाल नेताम, बृजलाल यादव, सोहन नागेश, थानूराम पटेल, बदलेव नायक, बलदेव ठाकुर, बोध सिंह नागेश एवं क्षेत्रभर से सैकड़ो की तादाद में किसान पहुंचे. बैठक का संचालन गेन्दु यादव ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t