किसानों को धान पर 117 रुपये प्रति क्विंटल का हुआ नुकसान, छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने लगाया गंभीर आरोप
Farmers suffered a loss of Rs 117 per quintal on paddy, Chhattisgarh State General Secretary Tejram Vidrohi made serious allegations.
राजिम : राज्य में भाजपा सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अंतर की राशि 917 रूपये प्रति क्विंटल के बजाय 800 रूपये प्रति क्विंटल ही जारी किया है. जिससे किसानों क़ो प्रति क्विंटल 117 रुपये का नुकसान और पुरे छत्तीसगढ़ में करीब 150 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी पर एक अरब पचहत्तर लाख पचास हजार रुपये किसानों का भाजपा सरकार ने हजम कर लिया है. जो किसानों का हक बनता था.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों का हक खाने का आदत सी बनी हुई है. 2008 में 270 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देने का वायदा किया था. जिसमें से पहले साल दो किस्त कर 220 रूपये प्रति क्विंटल कि दर से किसानों क़ो धान पर बोनस मिला था. इसमें भी 50 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान किसानों क़ो उठाना पड़ा था. राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की एक किस्त 2250 रूपये प्रति एकड़ मिलना बाकी है. जो किसानों का हक बनता है. सरकार क़ो देना चाहिए. साल 2023 में ज़ब किसानों क़ो धान का 3100 रुपये कीमत मिली तब तो इस साल 117 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि के साथ 3217रूपये कीमत मिलना चाहिए था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



