सेमिनार में जमीन खरीदी बिक्री और शेयर में मुनाफे का झांसा देकर 1.24 करोड़ की ठगी, आरोपी पीयूष गिरफ्तार, दस्तावेज और वाहन जब्त

Fraud of Rs 1.24 crore by luring profit in land purchase and sale and shares in seminar, accused Piyush arrested, documents and vehicle seized

सेमिनार में जमीन खरीदी बिक्री और शेयर में मुनाफे का झांसा देकर 1.24 करोड़ की ठगी, आरोपी पीयूष गिरफ्तार, दस्तावेज और वाहन जब्त

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर चांपा जिले में जमीन खरीद-बिक्री और शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के कब्जे से जमीन संबंधी दस्तावेज, दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राम प्रसाद यादव निवासी राहोद ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पहचान आरोपी पीयूष जायसवाल से उसके द्वारा आयोजित सेमिनार में हुई थी. सेमिनार में आरोपी पीयूष जायसवाल के द्वारा आए लोगों को जमीन खरीदी बिक्री करने तथा शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर लुभावने ऑफर दिया गया. जिससे प्रभावित होकर प्रार्थी ने आरोपी पीयूष जायसवाल से संपर्क किया। पीयूष जायसवाल ने प्रार्थी को भरोसे में लेकर अलग-अलग खातों में और नगदी रकम कुल जुमला 1,24,10,000/- रुपए लेकर प्रार्थी से धोखाधड़ी किया और न हीं जमीन दे रहा है और न ही शेयर ट्रेडिंग में लगे पैसे का भुगतान कर रहा है.
पैसा मांगने पर आरोपी पीयूष जायसवाल के द्वारा प्रार्थी को अलग-अलग खातों का चेक दिया गया. जिसमें पैसा का भुगतान नहीं होने पर प्रार्थी के द्वारा धोखाधड़ी करने के बारे में शिकायत मिली. इस शिकायत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और जांच पर आरोपी के खिलाफ प्रार्थी से जमीन खरीदी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ 318(4),316(2) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच कार्यवाही में लिया गया.
धोखाधड़ी जैसे अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल साइबर टीम एवं थाना चाम्पा को निर्देशित किया गया.
गठित टीमों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदूमनी सिदार कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम एवं थाना चाम्पा टीम के द्वारा आरोपी के बारे मे जानकारी इकट्ठा कर आरोपी के निवास जा तस्दीक किया जो आरोपी अपने निवास से फरार मिला. आसपास पता करने पर पता चला.
मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी रायगढ़ क्षेत्र में छुपा है. मुखबिर की खबर पर आरोपी पीयूष जायसवाल को रायगढ़ के पलगड़ा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करने का जुर्म कबूल किया।
पूछताछ पर उसने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों के साथ इस तरह का झांसा देकर कई करोड़ रुपए की ठगी किया गया है. आरोपी को पूछताछ करने पर उसके द्वारा ठगी की रकम से अलग-अलग जगह पर जमीन तथा प्लाट खरीदना बताया गया और ठगी के पैसों से 2 चारपहिया वाहन खरीदना बताया गया. आरोपी के निशान देही पर ठगी की रकम से खरीदे गए 2 नग चार पहिया वाहन, 3 नग मोबाइल, 1 नग लैपटॉप और पैसे लेनदेन के बारे में अन्य दस्तावेज जप्त किया गया.
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. आरोपी के द्वारा अन्य लोगों से किये गए धोखाधड़ी के बारे में डिटेल जांच जारी है. आरोपी के बैंक खातों और अन्य माध्यमों से पैसा लेनदेन के बारे में जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा है और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ जांच कारवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB