दिल्ली में गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पानी के लिए परेशान...
नई दिल्ली : दिल्ली में गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है वहीं ऐसे गर्मी में दिल्ली के कई इलाकों में पानी के संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी के लिए लोग लंबी लंबी लाइनों में लगे दिखाई दे रहे हैं।
नल में आ रहा गंदा पानी, टैंकरों पर लग रही लंबी-लंबी लाइनें
नई दिल्ली : दिल्ली में गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है वहीं ऐसे गर्मी में दिल्ली के कई इलाकों में पानी के संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी के लिए लोग लंबी लंबी लाइनों में लगे दिखाई दे रहे हैं। पानी के कारण लोगों का काम धंधे पर भी नहीं जा पा रहे हैं। दिल्ली के बुद्ध नगर इलाके में पानी का सबसे ज्यादा संकट है यहां के लोगों का कहना है कि पानी सुबह 6:30 बजे आ जाए तो काम धंधे जाना आसान हो जाता है। कुछ लोगों ने कहा कि पूरे साल इसी तरह टैंकर से पानी आता है लेकिन गर्मी के मौसम में लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं और पानी भरने के कारण काम धंधे पर नहीं जा पाते है।
कुछ महिलाओं ने कहा कि वह काफी दूर पानी लेने जाती हैं और रिक्शा में पानी लेकर आती हैं। घर पर जो पानी आता है वह पीने लायक नहीं है इसलिए इस टैंकर का पानी लेने जाते हैं। यह इलाका दिल्ली के बुद्ध नगर का है। यहां नल में गंदा पानी आ रहा है। महिला ने नल से पानी भर कर दिखाया। पानी में गंदगी नजर आ रही थी। लोगों का कहना है कि दो-तीन महीने से पानी की यही स्थिति है।
पानी के लिए लाइन में खड़े शख्स अनिल शर्मा ने बताया कि 10 से 15 मिनट में नंबर आता है। घरों में पाइपलाइन है लेकिन वहां पर पीने के लायक पानी नहीं आता है। वहीं जमीला ने बताया कि बाहर पाइप का पानी आता है लेकिन उसमें कीड़े होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग यही टैंकर से पानी भरने आते हैं। उसने बताया कि वह काफी दूर से पानी लेने यहां आते हैं। पानी रिक्शा में रखकर ले जाते हैं और उसका भाड़ा भी देना पड़ता है। उन्होंने कहा अच्छा होगा कि सुबह-सुबह पानी आ जाए ताकि काम पर जाने वाले लोग समय से काम पर जा सकें।
लोगों ने बताया कि बुधनगर में चुनाव से पहले एक-दो इंच की पानी की लाइन डाली गई, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उसका काम भी ठप हो गया। न उस पाइपलाइन से पानी आता है। लोगों का कहना है कि वोट के लिए पाइन लाइन को डाला गया और चुनाव के बाद कोई इसकी सुध लेने नहीं आ रहे हैं। इस बीच एक शख्स बाल्टी पानी घर से भरकर लाएं, जिसमें उन्होंने दिखाया कि पानी सीवर जैसा आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह गार्ड की नौकरी करते हैं अगर पानी भी पीने के लिए बाहर से खरीदना पड़ रहा है तो ऐसी महंगाई में कैसे गुजारा होगा।(एजेंसी)



