ओपन परीक्षा में बांटा गया 12वीं के बजाय 10वीं का पेपर, फिर से होगा एक्जाम, इधर मोबाइल में उत्तर का पीडीएफ बनाकर लाए छात्र, 48 नकलची पकड़ाए

In the open examination, 10th paper was distributed instead of 12th, the exam will be held again, here students brought PDF of the answer on mobile, 48 cheaters caught

ओपन परीक्षा में बांटा गया 12वीं के बजाय 10वीं का पेपर, फिर से होगा एक्जाम, इधर मोबाइल में उत्तर का पीडीएफ बनाकर लाए छात्र, 48 नकलची पकड़ाए

ओपन परीक्षा में बांटा गया 12वीं के बजाय 10वीं का पेपर, फिर से होगा एक्जाम

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन परीक्षा के दौरान 12वीं कक्षा की परीक्षा में 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र बांट दिया गया. जिससे 10वीं का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया. जारी आदेशानुसार, 5-अप्रेल 2025 को तय 10वीं कक्षा के गृह विज्ञान की परीक्षा को केंसल किया गया है. वहीं अब इस विषय की परीक्षा 22 अप्रेल 20 25 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण के दौरान 12वीं के बजाय 10वीं का पेपर बांट दिया गया. जब पता चला तो केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने तुरंत प्रश्नपत्र बदलवा दिए. लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सारस्वत ने परीक्षा केंद्र में तैनात तीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है.
डीईओ ने ड्यूटी में तैनात केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नितू साह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. इसके अलावा लीक हो चुके 10वीं के गृह विज्ञान के पेपर को बदलने और परीक्षा की तारीख को केंसल करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा बोर्ड को पत्र भेजा गया है.
इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को उजागर किया है और छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब यह देखना होगा कि परीक्षा बोर्ड इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मोबाइल में उत्तर का पीडीएफ बनाकर लाए छात्र, 48 नकलची पकड़ाए

भिलाई : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं. जिसमें नकल की रोकथाम और परीक्षा के सुचारु रुप से संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने दो उड़नदस्ता टीम का गठन किया है. परीक्षा में अभी तक 48 नकल मामले बनाए गए हैं. इन नकल के मामलों में कुछ विद्यार्थियाें ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया तो कुछ ने नकल में भी नादानी दिखाई। 
एक छात्र पीडीएफ में उत्तर डालकर लाया और फिर परीक्षा कक्ष में मोबाइल में देखकर उत्तर लिखता मिला। इसी तरह एक छात्रा अपने रुमाल पर ही पूरी कुंजी छापकर ले आई. रुमाल पर इतने बारीक अक्षरों में लिखा कि दूर से देखने में यह रुमाल की डिजाइन लगी. लेकिन जब उड़नदस्ता ने बारीकी से मुआयना किया तो नकल की असलियत सामने आ गई.
वहीं एक नकलची विद्यार्थी तो ज्यादा ही होशियार निकला. वह अपने एग्जाम पैड में ही उत्तर लिखकर ले आया. सफेद रंग का यह पैड दूर से सामान्य दिखता रहा. लेकिन जब पर्यवेक्षक ने करीब से इसे देखा तो हैरान रह गए. पैड के नीचे पेपर रखने पर यह उसमें पेंसिल से लिखे उत्तर विजिबल होने लगे.
परीक्षा के दौरान जिन्हें नकल करते हुए पकड़ा गया है. उनकी कॉपियां तुरंत सीज कर दी गई और उन्हें नई उत्तरपुस्तिका देकर दोबारा से लिखने को कहा गया. यूनिवर्सिटी अनफेयर मींस यानी यूएफएम के नियम से अब इन सभी मामलों को यूएफएम टीम के सामने रखा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB