पद का इस्तेमाल कर सभापति ने कर दिया राशन दुकान का आवंटन, पति को बनाया सेल्समैन, पूर्व पार्षद ने किया खुलासा, नवापारा नगर पालिका में मचा हड़कंप

Using his position, the chairman allocated a ration shop, appointing her husband as salesman, a former councillor revealed the truth, causing a stir in the Navapara Municipality.

पद का इस्तेमाल कर सभापति ने कर दिया राशन दुकान का आवंटन, पति को बनाया सेल्समैन, पूर्व पार्षद ने किया खुलासा, नवापारा नगर पालिका में मचा हड़कंप

अभनपुर/गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा नगर की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब स्थानीय पार्षद अर्जुन साहू ने विपक्ष दल के एक पार्षद पर शासकीय उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) के आवंटन में नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।
प्रभाव का खुलेआम इस्तेमाल
दावा किया है कि संबंधित पार्षद निर्मला-धीरज साहू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने ही नियंत्रण वाले गुनगुन महिला स्व-सहायता समूह के नाम पर राशन दुकान क्रमांक 4411003009 का आवंटन कराया है और वर्तमान में स्वयं समूह के अध्यक्ष रहते हुए अपने घर से दुकान का संचालन करा रहे हैं. आरोप है कि दुकान में उनके पति को सेल्समैन नियुक्त कर संचालन किया जा रहा है.
खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन संदेह के घेरे में
पार्षद अर्जुन साहू ने आरोप लगाया कि इस आवंटन से उन वास्तविक और जरूरतमंद महिला स्व-सहायता समूहों के अधिकार प्रभावित हुए हैं. जो लंबे समय से नियमानुसार राशन दुकान संचालन की पात्रता रखते थे. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले में खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका शक के घेरे में है. क्योंकि कथित अनियमितताओं के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
आंदोलन की दी चेतावनी
नगर पालिका के विपक्षी पार्षद अर्जुन साहू ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की तो वे वार्डवासियों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से राशन दुकान के आवंटन की जांच कराने, कथित अनियमित आवंटन को निरस्त करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले को लेकर खाद्य निरीक्षक श्रद्धा चौहान ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है. मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
राशन दुकान आवंटन को लेकर उठे सवालों ने नगर की राजनीति गरमा दी है. अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t