थप्पड़ का बदला लेने मर्डर, जंगल में मिली सिर कटी लाश, दो भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार

Murder to avenge a slap; headless body found in the forest; two brothers hacked to death with an axe; both accused brothers arrested

थप्पड़ का बदला लेने मर्डर, जंगल में मिली सिर कटी लाश, दो भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार

कोंडागांव : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनाभर्री के जंगल में मिली सरकटी लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी रामू नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.  आरोपियों ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर 2025 को चनाभर्री के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर पर विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच के दौरान शव की पहचान लछिन्दर पांडे, निवासी ग्राम बाड़ागांव के रुप में हुई. मृतक की सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या की गई थी. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी.
जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते लछिन्दर पांडे की हत्या की गई. मामले में विश्रामपुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका छोटा भाई रामू नेताम घटना के बाद से फरार था.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को धमतरी जिले के खैरभर्री गांव से फरार आरोपी रामू नेताम पिता गंगाराम नेताम उम्र 24 साल निवासी कुररुभाट, थाना विश्रामपुरी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर 3 दिसंबर को एक बार फिर साप्ताहिक बाजार में उनके बीच विवाद हुआ. इस दौरान लछिन्दर ने रामू को थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद से उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची थी. वो उसे बाइक से चनाभर्री गांव के जंगल में लेकर पहुंचे.
यहां उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर कुरुभाठ तालाब के किनारे छिपा दिया था. इसके बाद पुलिस ने उनके बताए जगह से सिर और कुल्हाड़ी बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी श्यामलाल और रामू को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t