प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही का आरोप, पंचायत सचिव निलंबित, भ्रष्टाचार की शिकायत पर तीन प्राचार्य समेत चार सस्पेंड

Negligence in the Pradhan Mantri Janman Awas Yojana (PMAY) led to the suspension of the Panchayat Secretary and four others, including three Principals, over corruption complaints.

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही का आरोप, पंचायत सचिव निलंबित, भ्रष्टाचार की शिकायत पर तीन प्राचार्य समेत चार सस्पेंड

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के कार्यों में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सख्त कार्रवाई की है. बोड़ला विकासखंड की ग्राम पंचायत मुड़वाही के सचिव प्रदीप धुर्वे को समय पर आवास निर्माण कार्य पूर्ण न कराने और बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया.
जिला पंचायत सभा कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान ग्राम पंचायत शीतलपानी, कुकरापानी, राजाढार, दुर्जनपुर, केसामार्दों लूप, मुड़घुसरी, बेंदा और मुड़वाही सहित कई पंचायतों में आवास निर्माण लंबे समय से अधूरा पाया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित सचिवों, रोजगार सहायकों और तकनीकी सहायकों को कड़ी चेतावनी दी और एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कर तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए.
जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत कुल 9,625 आवास स्वीकृत हैं। इनमें से 3,155 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 5,936 आवासों का कार्य प्रगति पर है। वहीं 2,712 आवासों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस स्थिति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और सभी मैदानी कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अब तक 9,091 हितग्राहियों को पहली किस्त, 6,379 को दूसरी, 4,084 को तीसरी और 1,386 हितग्राहियों को चौथी किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में दी जा चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तीन प्राचार्य सहित चार निलंबित, भ्रष्टाचार की शिकायत पर एक्शन

भिलाई : दुर्ग जिला शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार एक मामले में एक साथ 3 प्राचार्य और एक शिक्षक को सस्पेंड किया गया है. जिसकी शिकायत मार्च 2024 में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से फरीदनगर के प्रभारी प्राचार्य नौशाद खान समेत शिक्षक निजामुद्दीन के खिलाफ की थी. शिकायत में बताया गया कि फरीदनगर के प्रभारी प्राचार्य नौशाद खान ने दुर्ग के तकियापारा के प्रभारी रहते हुए संकुल केंद्र के अकाउंट को हैंडओवर न करते हुए दो-दो फर्जी अकाउंट संचालित कर लाखों रुपए का गबन किया है. उनके साथ निजामुद्दीन भी इस अकाउंट संचालन में शामिल था.
शिकायत के बाद हुई जांच में पाया गया कि नौशाद खान और निजामुद्दीन ने मिलकर करीब 1,84,000 रुपए का गबन किया है. उसी जांच में यह भी सामने आया कि बाद में तकियापारा में पदस्थ हुईं दो महिला प्राचार्य वंदना पांडेय और आशा टेकाम ने इस गड़बड़ी की जानकारी होने के बाद भी आपत्ति नहीं प्रकट की. जिससे उन्हें भी भ्रष्टाचार में शामिल माना गया और सस्पेंड किया गया. यह मामला छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार है, जिसमें एक ही शिकायत पर चार लोगों को एक साथ सस्पेंड किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

प्राचार्य एस. संगीता नायर सस्पेंड

रायपुर : दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जे.आर.डी. शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की प्राचार्य एस. संगीता नायर को छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. शासन को मिली शिकायतों में उल्लेख किया गया कि नायर द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर चोटी, तिलक एवं रक्षा सूत्र आदि के बारे में अनुचित टिप्पणियाँ की गईं. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्र के काम में केन्द्राध्यक्ष को सहयोग नहीं किया. सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा से संबंधित दस्तावेज़ों का निराकरण एवं पावती नहीं दी और विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रुप से प्रताड़ित किया.
इन कृत्यों से विद्यालय एवं संकुल में असंतोष का वातावरण उत्पन्न हुआ. जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है. इस पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए श्रीमती नायर को सस्पेंड कर उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग), दुर्ग निर्धारित किया है. निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t