सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरक्षक प्रवीण सिंह पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो में धमकी और दुबई कनेक्शन का दावा, मचा हड़कंप, जांच जारी

Satta racket exposed, serious allegations against constable Praveen Singh, threat in viral video and claim of Dubai connection, commotion created, investigation underway

सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरक्षक प्रवीण सिंह पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो में धमकी और दुबई कनेक्शन का दावा, मचा हड़कंप, जांच जारी

सरगुजा : महादेव सट्टा एप से जुड़े एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. जिसमें चौंकाने वाला आरोप खुद पुलिस विभाग के एक आरक्षक पर लगा है. सत्यम केसरी नामक युवक द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है कि अंबिकापुर क्षेत्र में इस अवैध सट्टा एप का संचालन सीधे आरक्षक प्रवीण सिंह द्वारा किया जा रहा था.
सत्यम ने वीडियो में बताया कि वह 21 फरवरी 2023 से इस नेटवर्क से जुड़ा था. शुरु में उसे यह नहीं बताया गया कि यह काम सट्टा से संबंधित है. लेकिन जब सच्चाई का पता चला और उसने पीछे हटने की कोशिश की. तो कथित तौर पर आरक्षक प्रवीण सिंह ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. सत्यम के मुताबिक प्रवीण सिंह ने कहा था कि उसकी “पहुंच IG, SP और दुबई तक है. अगर तू हटेगा तो तुझे उठवा दूंगा या किसी झूठे केस में फंसा दूंगा.”
सट्टा ऑपरेशन का केंद्र गाड़ा घाट इलाके का एक किराए का कमरा था. जहां Wi-Fi और तकनीकी उपकरणों की मदद से ऑनलाइन सट्टा चलाया जाता था. सत्यम ने बताया कि इस नेटवर्क में आरक्षक के साथ अमित मिश्रा, जिमी मिश्रा और पहलू मिश्रा नाम के व्यक्ति भी शामिल थे. उसने यह भी दावा किया कि महज एक महीने में प्रवीण सिंह को इस कारोबार से करीब 48 लाख रुपये का मुनाफा हुआ.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कुछ दिन पहले इस गिरोह से जुड़े अमित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लेकिन अब जब खुद एक पूर्व सहयोगी ने आरक्षक का नाम लेकर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजेश अग्रवाल ने फौरन जांच के आदेश देते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है. इस टीम की अगुवाई एसएसपी अमोलक सिंह कर रहे हैं. जो वीडियो में लगाए गए आरोपों और सभी संबंधित पक्षों की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने यह भी साफ किया कि वीडियो की सच्चाई की तकनीकी पुष्टि और अन्य सबूतों का संकलन किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि दरअसल सत्ती पारा निवासी सत्यम केसरी ने एक वीडियो जारी कर आरक्षक प्रवीण सिंह को महादेव सट्टा का मास्टरमाइंड बताया आरक्षक के ऊपर महादेव सट्टा  खिलाने के गंभीर आरोप लगे है .वर्तमान में आरक्षण बलरामपुर जिले में  पदस्थ है जैसे ही वायरल वीडियो बलरामपुर पुलिस के सामने आया  बलरामपुर पुलिस कार्यवाही करनी चाही तो आरक्षक प्रवीण सिंह ने जहर खाकर खुदकुशी करने का नाटक कर  किया. बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हो गया. जिसके बाद बलरामपुर के अस्पताल से रिफर अंबिकापुर अस्पताल करा लिया है. सूत्रों से पता चला है जहर खुराकी का नाटक आरक्षक प्रवीण सिंह ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB