मेंटल केस बताकर 112 की गाड़ी बैरंग लौटी, गंभीर रुप से बीमार युवक की संदिग्ध हालत में हो गई मौत, चर्चाओं का बाजार गर्म
The 112 vehicle returned empty handed after declaring it a mental case, a seriously ill young man died under suspicious circumstances, discussions abound
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले में रतनपुर के गांव में निर्वस्त्र घूम रहे कथित मानसिक रुप से बीमार युवक की खबर ग्रामीणों ने सब्बो बर एके नंबर 112 में दी. 112 की गाड़ी में पुलिस के जवान पहुंचे और युवक की हालत देख उसे मेंटल केस बताकर गांव वालों को ही सलाह देकर बैरंग लौट गए. पिता ने ऑटो में युवक को नाजुक हालत में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने मर्ग की खबर रतनपुर थाने को दी. फिर असामान्य परिस्थितियों में मृत युवक का शव गांव पहुंच गया.
इधर घटना की खबर मीडिया को होने पर शव को रतनपुर स्थित मरच्यूरी में लाकर रखवाया गया. युवक के शव पर चोटों के निशान है. उसके भूखे होने की बात कही जा रही है. मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगा. 112 के बैरंग लौटने के बाद संदिग्ध हालात में मानसिक रुप से बीमार युवक की मौत होने और उसके बाद हुई असामान्य घटनाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
रतनपुर थाना क्षेत्र में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरखुंडी निवासी 25 साल के अजय केंवट की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उसके शरीर में कई जगह चोंट के निशान थे. ग्रामीणों के मुताबिक अजय मानसिक रुप से बीमार था. उसके परिवार के लोग जीवकोपार्जन के लिए बिलासपुर में रहते हैं.
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की सुबह निर्वस्त्र असामान्य हालत में अजय गांव में घूम रहा था. निर्वस्त्र घूमते देख ग्रामीणों ने इसकी गांव के कोटवार को दी. कोटवार ने एक ग्रामीण की मदद से उसे अंडरवियर पहनाया. मामले की जानकारी मोबाईल से सब्बो बर एके नंबर 112 के साथ रिश्ते में उसके भाई जो गांव के पंच और रिश्तेदार महिला को भी दी गई. वे भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ने युवक को छूकर देखा उसका शरीर गर्म था. जैसा कि उसे तेज बुखार हो.
ग्रामीणों ने उसे बिस्किट खिला कर पानी पिलाने के प्रयास भी किया. युवक लड़खड़ा कर गिर जा रहा था चल नहीं पा रहा था. इसी दौरान खबर मिलने पर 112 की गाड़ी में पुलिस के जवान भी गांव पहुंचे.
उन्होंने अजय की हालत देखकर ग्रामीणों से पूछा कि नशा पानी किया है क्या ? ये मेटल केस है परिजनों को बुलवाकर प्रतिवेदन बनवा कर थाने में देना और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा देना. इसके बाद पंच के मोबाईल से अजय के परिजन को कॉल किया गया. उसके परिजन महिला को घटना की जानकारी दी गई. 112 में पहुंचे पुलिस के जवान से भी उसकी बात कराई गई. महिला ने अपने पिता को गांव भेजने की बात कही. इसके बाद बीमारी युवक को छोड़ 112 की गाड़ी बैरंग लौट गई.
दोपहर में अजय का पिता सुकालू भी गांव पहुंचा. नाजुक हालत में बेटे को ऑटो में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचा. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मर्ग की खबर रतनपुर थाने में दी गई. फिर असामान्य परिस्थितियों में मृत युवक का शव गांव पहुंच गया.
इधर घटना की खबर मीडिया को होने पर शव को रतनपुर स्थित मरच्यूरी में लाकर रखवाया गया. रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. युवक के शव पर चोटों के निशान थे. उसके भूखे होने की बात कही जा रही है. मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के प्रभारी डॉक्टर विजय चंदेल ने बताया ने इलाज के लिए युवक को लाया गया था। जिसे जांच के बाद मृत घोषित कर मर्ग की खबर रतनपुर थाने को दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



