रक्षाबंधन की खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत, 2 साल की मासूम की हालत नाजुक, इधर दंपत्ति की गई जान

The joy of Rakshabandhan turned into mourning, husband and wife died in a road accident, condition of 2-year-old child is critical, here a couple died

रक्षाबंधन की खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत, 2 साल की मासूम की हालत नाजुक, इधर दंपत्ति की गई जान

सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत, 2 साल की मासूम की हालत नाजुक

गरियाबंद/पांडुका : राजिम के पाण्डुका-जतमई मार्ग पर रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. बाइक सवार दंपति मनोज पटेल उम्र 30 साल और उनकी पत्नी मनीषा पटेल उम्र 27 साल की तेज रफ्तार इको वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनकी दो साल का बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के बारना गांव के रहने वाले मनोज की पत्नी मनीषा अपने भाई को राखी बांधने रायपुर आई थी. जिसके बाद मनीष खट्टी गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे. इस दौरान शाम 5 बजे एक इको वैन ने पहले एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी. पहला व्यक्ति अतरमरा का बताया जा रहा है. इसके बाद उसने रजनकट और पांडुका के बीच पटेल दंपत्ति की बाइक को जोरदार ठोकर मारी. जिससे वे घसीटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरे. इस दौरान मनीषा की गोद में सो रही उनकी दो साल की बच्ची खेतों के बीच कहीं गिर गई. जिसे राहगीरों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद इको चालक और उसके साथ मौजूद लोग वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस बीच मौके पर मौजूद पाण्डुका पुलिस के जवानों ने घायलों को अपने पीसीआर वाहन से अस्पताल पहुंचाया.
मनोज अपनी बहन के इकलौते भाई थे. इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर दिया. बल्कि एक बहन को उसके इकलौते भाई और एक भाई को उसकी बहन को हमेशा के लिए खोना पड़ा.
गौरतलब है कि पाण्डुका-जतमई मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सड़क चौड़ी होने से जहां आवागमन में सुविधा मिली है. वहीं तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने की वजह से हादसों की तादाद बढ़ गई है. कई बार ऐसे हादसे सामने आते हैं. जिनमें लोग दूसरों को घायल करते हैं या खुद मौत का शिकार हो जाते हैं.
सबसे बड़ी फिक्र की बात यह है कि पाण्डुका का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है. क्योंकि वहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद रहता है और न ही कोई कर्मचारी.. इसके अलावा यहां तैनात 108 एम्बुलेंस भी खराब हालत में है. और घायलों को सुविधा देने में असमर्थ है. संजीवनी 108 गाड़ी खुद ही खराब हालत में होने की वजह से लोग इसे बुलाने की बजाय अपने प्राइवेट साधनों से अस्पताल जाना पसंद करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में NH130C पर तौरंगा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार नम्बर CG04 LC 3126 ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए. राधेश्याम नायक उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी कामाबाई नायक गंभीर रुप से घायल हो गई. बाद में इलाज के दौरान कामाबाई ने भी दम तोड़ दिया.
हादसा तौरंगा रेस्ट हाउस के पास हुआ. जब दंपति देवभोग से घर लौट रहे थे. कार और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित किया.
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB